मध्य प्रदेश

सागर में कार से पकड़ाए 3.98 करोड़ रुपए…कटनी से महाराष्ट्र ले जा रहे थे !

सागर में कार से पकड़ाए 3.98 करोड़ रुपए
500 और 200 रुपए के नोटों की गडि्डयां मिलीं; कटनी से महाराष्ट्र ले जा रहे थे
सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने मंगलवार रात ग्राम रतौना के पास घेराबंदी कर महाराष्ट्र पासिंग कार को रोका। सीटों के नीचे बने सीक्रेट बॉक्स से 3 करोड़ 98 लाख रुपए बरामद हुए। रकम हवाला की होने के संदेह पर इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद जबलपुर और सागर की टीम ने जांच शुरू की।

हवाला नेटवर्क से जुड़े एजेंटों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पूछताछ में ड्राइवर और कार मालिक ने बताया कि हर ट्रिप पर उन्हें 20 हजार रुपए मिलते थे, जिसमें खाने और ईंधन का खर्च अलग था। थाना प्रभारी जसवंत सिंह के अनुसार, बरामद रकम 3.98 करोड़ रुपए है और आयकर विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। देर रात तक आयकर विभाग की कार्रवाई जारी रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस और आयकर टीम मीडिया को पूरी जानकारी देंगी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटनी से बड़ी मात्रा में नकदी महाराष्ट्र भेजी जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने रतौना क्षेत्र में नाकाबंदी की। संदिग्ध कार को रोककर दो लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने कार से 500 और 200 रुपए के नोटों की गडि्डयां बरामद की।
पुलिस ने कार से 500 और 200 रुपए के नोटों की गडि्डयां बरामद की।

मुंबई के मलाड पहुंचानी थी रकम

कार की तलाशी में बीच की सीट के नीचे बने बॉक्स में 500 और 200 रुपए के नोटों की गड्डियां पाई गईं। रुपए और वाहन को थाने लाकर सुरक्षित रखा गया। मंगलवार को इनकम टैक्स टीम ने पहुंचकर गिनती और दस्तावेजों की जांच शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि कार में रकम कटनी बायपास पर लोड की गई थी और इसे मुंबई के मलाड तक पहुंचाया जाना था। हवाला नेटवर्क से जुड़े एजेंटों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

एक ट्रिप पर मिलते थे 20 हजार रुपए

ड्राइवर और कार मालिक ने बताया कि हर ट्रिप पर उन्हें 20 हजार रुपए मिलते थे, जिसमें खाने और ईंधन का अलग खर्च होता था। थाना प्रभारी जसवंत सिंह के अनुसार, बरामद रकम 3.98 करोड़ है और इनकम टैक्स विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *