मध्य प्रदेश

भाजपा नेता के बार और रेस्टोरेंट पर GST की रेड…रेस्टाेरेंट में GST की बड़ी चोरी सामने आने की संभावना !!

भाजपा नेता के बार और रेस्टोरेंट पर GST की रेड:भोपाल में देर रात तक कार्रवाई जारी, रेस्टाेरेंट में GST की बड़ी चोरी सामने आने की संभावना

भोपाल में स्टेट जीएसटी की टीम ने सोमवार शाम काे एक भाजपा नेता के बार और रेस्टाेरेंट पर छापे की कार्रवाई की है।

सबसे पहले अफसरों ने यहां पहुंचे ग्राहकों को वापस भेजा फिर देर रात तक पड़ताल करते रहे। अभी टैक्स चोरी के वास्तविक आंकड़े नहीं आ सके हैं, लेकिन बड़ी अनियमितता की संभावना जताई गई है।

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बंसल वन में संचालित द हाउस ऑफ रास्ता और माय बार पर जीएसटी चोरी की आशंका के चलते कार्रवाई शुरू की गई है।

सूत्रों ने इस रेस्टाेरेंट और बार से करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका जताई है, लेकिन स्टेट जीएसटी अफसरों की टीम ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है।

बताया जाता है कि यह रेस्टाेरेंट और बार भाजपा नेता श्रवण मिश्रा और उनकी पत्नी रेणुका मिश्रा के नाम पर है, जिसके लिए फर्म एमके इंटरप्राइजेस के नाम से लाइसेंस जारी है। इस जांच टीम में जीएसटी अधिकारी नरेंद्र सिंह चौहान व उनके सहयोगी अधिकारी मौजूद रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब जांच के लिए टीम मौके पर पहुंची तो रेस्टाेरेंट और बार में आए ग्राहकों को वहां से वापस लौटा दिया गया। इसके बाद देर रात तक जांच की जाती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *