मध्य प्रदेश

सिवनी में कैफे में 20 साल की युवती से गैंगरेप !

सिवनी में कैफे में 20 साल की युवती से गैंगरेप
पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, चारों आपस में दोस्त, कोर्ट ने जेल भेजा

सिवनी जिले के डूंडासिवनी थाना क्षेत्र में कंडीपार रोड स्थित अशोक सुंदरी कैफे में एक 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है। डूंडासिवनी पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

आरोपियों में ये हैं शामिल

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी बंडोल थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनमें गोपाल बरमैया (21) बखारी, शेरा रजक (21) कुकलाह, अतुल रजक (23) बखारी और संदीप जंघेला (28) बंडोल शामिल हैं।

चारों आरोपी अलग-अगल कामकाज करते

इस घटना का मुख्य आरोपी गोपाल बरमैया की गांव में एक होटल है, जिसमे वह चाय-नाश्ता बेचने जा काम करता है। इनमें एक आरोपी कृषि करता है, एक आरोपी डीजी साउंड सिस्टम में काम करता है और एक युवक पढ़ाई करता है।

चाय पीने के बहाने युवती को बुलाया था

पीड़िता आरोपी गोपाल बरमैया से पहले से परिचित थी। गोपाल ने युवती को रात में चाय पीने के बहाने कैफे बुलाया था। इसके बाद गोपाल के तीन अन्य दोस्त भी वहां पहुंच गए।

आरोपियों ने पीड़िता को दी थी धमकी

सामूहिक दुष्कर्म के बाद चारों आरोपियों ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। वे उसे बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए। बाद में पीड़िता ने डूंडासिवनी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

डूंडासिवनी पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी चैनसिंह उइके ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सिवनी एसडीओपी श्रद्धा सोनकर ने भी घटना की पुष्टि की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *