दिल्ली

नेशनल हेराल्ड केस: राहुल और सोनिया गांधी पर FIR !

नेशनल हेराल्ड केस: राहुल और सोनिया गांधी पर FIR, कांग्रेस ने कहा- मामला झूठा और निराधार

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित 9 लोगों पर FIR होने से कांग्रेस नेता भड़क गए हैं. कांग्रेस ने इसे ‘फर्जी’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ बताते हुए मोदी-शाह सरकार पर ‘डराने-धमकाने’ का आरोप लगाया है.

नेशनल हेराल्ड केस: राहुल और सोनिया गांधी पर FIR, कांग्रेस ने कहा- मामला झूठा और निराधार

सोनिया गांधी और राहुल गांधी

नेशनल हेराल्ड केस में पुलिस की ओर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर नई FIR दर्ज होने के बाद कांग्रेस भड़क गई है. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित 9 लोगों और तीन कंपनियों के खिलाफ नई FIR दर्ज की है. आरोप है कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की 2000 करोड़ की संपत्ति को महज 50 लाख में हड़पने की आपराधिक साजिश रची गई थी.

संदीप ने आगे कहा कि यह पूरी तरह से पॉलिटिकल मोटिवेटेड केस है और मुझे नहीं लगता कि इस केस का कोई बेसिस है. दिल्ली पुलिस ऊपर से आने वाले ऑर्डर को फॉलो करती है.

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को डराने की हो रही कोशिश – जयराम

वहीं इस मामले पर एक्स पोस्ट करते हुए कांग्रेस सांसद जयराम रमेश लिका, “मोदी-शाह की जोड़ी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ लगातार डराने-धमकाने और राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति कर रही है. जो खुद असुरक्षित और भयभीत होते हैं, वही दूसरों को डराने की कोशिश करते हैं.” जयराम ने दावा किया कि नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह से झूठा और निराधार है. साथ ही कहा की आखिर में न्याय की ही जीत होगी.

 

नेशनल हेराल्ड केस

नेशनल हेराल्ड केस एक लंबे समय से चल रहा विवादास्पद मामला है, जो 1938 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा शुरू किए गए ऐतिहासिक अखबार नेशनल हेराल्ड से जुड़ा है. इसने एक बार चर्चाओं में आकर राजनीतिक मोड़ ले लिया है.

यह अखबार कांग्रेस पार्टी से गहराई से जुड़ा हुआ था और इसके प्रकाशन का जिम्मा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) नामक कंपनी के पास था. AJL के पास दिल्ली, लखनऊ, मुंबई आदि शहरों में करीब 2 हजार करोड़ मूल्य की संपत्तियां थीं. जिनपर आरोप है उसे वह महज 50 लाख में दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *