दिल्लीबिहारराजनीति

नीतीश ने हिजाब खींचा…यूपी के मंत्री का बयान- कहीं और छूते तो क्या होता !!!

नीतीश ने हिजाब खींचा, अब नुसरत जॉइन नहीं करेंगी नौकरी
भाई बोला- ट्रॉमा में है; यूपी के मंत्री का बयान- कहीं और छूते तो क्या होता

CM नीतीश कुमार ने जिस महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब हटाया था। अब वो बिहार सरकार की नौकरी जॉइन नहीं करेंगी। डॉक्टर के भाई ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा है कि, ‘मेरी बहन ने नौकरी नहीं करने का पक्का इरादा कर लिया है।

हालांकि, मैं और परिवार के लोग उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन्हें बता रहे हैं कि गलती दूसरे की है, तो उन्हें बुरा क्यों लगना चाहिए।

किसी और की वजह से नौकरी क्यों छोड़नी चाहिए। वो अभी मेंटल ट्रॉमा में चल रही हैं।’ नुसरत परवीन को 20 दिसंबर को नौकरी जॉइन करनी थी।

नीतीश के कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री पर बैन

CM नीतीश कुमार बुधवार को गयाजी में बिहार लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) की ओर से आयोजित 2 दिवसीय कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे। कार्यशाला के उद्घाटन ने बाद संवाद वाटिका, नक्षत्र वन, ब्रह्म योनि सरोवर का पुनर्जीवन, उन्नत पुस्तकालय, मोटर ड्राइविंग स्कूल और नव-स्थापित स्पेस गैलरी का शिलान्यास किया है।

हिजाब हटाने वाली घटना के बाद आज भी CM के इस कार्यक्रम को JDU के पेज से लाइव नहीं किया गया। इस कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री बैन कर दी गई थी। मंगलवार को भी ऊर्जा विभाग में नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान मीडिया की एंट्री बैन कर दी गई थी।

यूपी के मंत्री बोले- कहीं और छू लेते तो क्या होता

पटना में महिला डॉक्टर का हिजाब हटाए जाने पर यूपी के मंत्री संजय निषाद ने बिहार CM नीतीश कुमार का बचाव किया है। संजय निषाद ने कहा- अरे वो भी तो आदमी ही हैं न…छू लिया नकाब, तो इतना पीछे नहीं पड़ जाना चाहिए।

कहीं और छू लिया तो क्या होता? आपको क्या लगता है कहीं और भी छू लेते हैं क्या? नहीं… नकाब पर आप लोग इतना कह रहे हैं। कहीं चेहरा-वेहरा छू लेते…कहीं और उंगली पड़ जाती तब क्या करते आप लोग?

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु के एक वकील ओवैज हुसैन एस ने CM नीतीश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

मंत्री निषाद एक चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे। उनके बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई। बाद में मंत्री निषाद ने वीडियो जारी किया और कहा-

फोटो खिंच रही थी, नीतीश जी का आशय यही था कि थोड़ा ठीक फोटो आ जाए। चेहरा थोड़ा अच्छा आ जाए। अच्छे लोग अच्छी चीज देखते हैं। खराब लोग खराब चीज देखते हैं। अगर आप फोटो खिंचवा रही हैं। चेहरा आएगा तभी तो माना जाएगा न कि नियुक्ति पत्र किसने प्राप्त किया है।

बयान पर सफाई देते हुए संजय निषाद ने कहा- अगर तब भी किसी बुरा लगा है तो अपने शब्दों को वापस लेता हूं।
बयान पर सफाई देते हुए संजय निषाद ने कहा- अगर तब भी किसी बुरा लगा है तो अपने शब्दों को वापस लेता हूं।

अपने पर संजय निषाद बोले- अपमान का उद्देश्य नहीं था

संजय निषाद ने कहा- पूर्वांचल के बारे में कोई थोड़ा बहुत भी ज्ञान रखता होगा तो वह जानता होगा कि गांव देहात में लोग ऐसा ही कहते हैं। कुछ लोग भोजपुरी में कहते है- अरे छोड़ा इ बात। ये कोई अपमान नहीं है, बल्कि बातचीत को आगे बढ़ाने और विवाद से बचने का लोक प्रचलित तरीका है।

देश में हर क्षेत्र की भाषा अलग-अलग होती है। इसमें ऐसा कुछ नहीं है। जैसे साउथ की भाषा को उत्तर भारत के लोग अलग भाषा में ले जा सकते। इसका मतलब ये नहीं कि गाली या अपमान के नीयत से देखा जाए। यह बेमतलब का विवाद खड़ा किया जा रहा है। यही बात भोजपुरी में कही गई थी। इसमें किसी महिला या धर्म का अपमान नहीं था। न ही कोई अपमान का कोई उद्देश्य था।

अगर तब भी किसी बुरा लगा है तो अपने शब्दों को वापस लेता हूं। लेकिन अफसोस की बात है कि कुछ लोग जानबूझकर बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे है। एक एजेंडे का रूप देने की कोशिश की जा रही है। अगर किसी को राजनीति करनी है तो करें, लेकिन देश और समाज में अनावश्यक तनाव पैदा न करें।

जहां तक माननीय नीतिश कुमार जी का सवाल है, तो उनको जनता जानती और समझती है, इसलिए चुनाव जीतकर सीएम बने हैं। उन्होंने जो काम किया है, वह जनता के सामने है। आगे भी जनता ही तय करेगी। मेरा मानना है कि भाषा शैली को लोग समझे। इसको विवाद बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी सोच समाज को जोड़ने वाली होनी चाहिए न कि तोड़ने वाली। बिना मतलब के विवाद न बनाएं।

शायर मुनव्वर राणा की बेटी ने संजय निषाद के खिलाफ शिकायत की

शायर मुनव्वर राणा की बेटी और सपा प्रवक्ता सुमैया राणा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने के मामले में शिकायत दी है। उन्होंने नीतीश का बचाव कर रहे यूपी के मंत्री संजय निषाद के इस बयान- ‘नकाब ही तो छुआ है, कहीं और तो नहीं…’ के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है।

सपा सांसद बोलीं- महिला का दामन या हिजाब खींचना गलत

कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने बिहार के CM नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, किसी महिला का दामन या हिजाब खींचना गलत और खतरनाक है। इसका असर नीचे प्रशासन तक पड़ता है। इसलिए हमें चिंता है।

काफी समय से नीतीश कुमार की सेहत को लेकर चिंताएं रही हैं। वह बुजुर्ग हैं और सभी उनका सम्मान करते हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि जिस पद पर वह हैं, उसकी अपनी गरिमा है। उसके खिलाफ जाकर एक महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करना, उस गरिमा के खिलाफ है और बहुत खतरनाक है।

अगर सीएम ही ऐसा कर रहे हैं तो सुरक्षा के लिए गुहार कहां लगाएं। मैं दुआ करती हूं कि वो जल्द ठीक हों। हम इसे रिलीजियस एंगल से नहीं देख रहे हैं। किसी का दामन इस खींचना, छेड़ना गलत है।

अब जानिए आखिर पूरा मामला क्या है

मंगलवार को नीतीश कुमार ने ऊर्जा विभाग के इंजीनियर्स को नियुक्ति पत्र बांटे, लेकिन इस कार्यक्रम को लाइव नहीं किया गया।
मंगलवार को नीतीश कुमार ने ऊर्जा विभाग के इंजीनियर्स को नियुक्ति पत्र बांटे, लेकिन इस कार्यक्रम को लाइव नहीं किया गया।

दरअसल, सोमवार को CM नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक महिला डॉक्टर नुसरत को पहले तो नियुक्ति पत्र दे दिया। इसके बाद उसे देखने लगे। महिला भी मुख्यमंत्री को देखकर मुस्कुराई।

CM ने हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि ये क्या है जी। महिला ने जवाब दिया, हिजाब है सर। CM ने कहा कि हटाइए इसे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से महिला का हिजाब हटा दिया।

इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी नीतीश कुमार को रोकने के प्रयास में उनकी आस्तीन खींचते हुए नजर आए। हिजाब हटाने से महिला थोड़ी देर के लिए असहज हो गई। आसपास मौजूद लोग हंसने लगे।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने महिला को नियुक्ति पत्र फिर थमाया और जाने का इशारा किया। महिला फिर वहां से चली गई।

3 तस्वीरों में समझिए पूरा घटनाक्रम

नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर को नियुक्ति पत्र सौंपा, फिर उससे कुछ बात की।
नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर को नियुक्ति पत्र सौंपा, फिर उससे कुछ बात की।
थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री ने महिला का हिजाब उतार दिया।
थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री ने महिला का हिजाब उतार दिया।
हिजाब उतारते ही आसपास मौजूद लोग हंस पड़े। महिला असहज हो गई।
हिजाब उतारते ही आसपास मौजूद लोग हंस पड़े। महिला असहज हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *