मध्य प्रदेशशिक्षा

विद्यावती स्कूल के वार्षिक उत्सव की ड्रेस को लेकर हंगामा !!!

विद्यावती स्कूल के वार्षिक उत्सव की ड्रेस को लेकर हंगामा
भिंड में शॉप पर पेरेंट्स की बहस, दुकानदार बोला– लेना हो तो लो, पेरेंट्स बोले- ये दादागिरी

ज्यादा किराया और आधी रकम लौटाने पर नाराजगी

सोमवार शाम जब अभिभावक ड्रेस बुक कराने पहुंचे, तो दुकानदार ने प्रति ड्रेस 1000 से 1500 रुपये जमा लेने और कार्यक्रम के बाद केवल 50 प्रतिशत राशि लौटाने की शर्त रखी। चार घंटे के कार्यक्रम के लिए ज्यादा किराया और आधी रकम वापस मिलने की बात पर कई अभिभावकों ने आपत्ति जताई, जिससे बहस शुरू हो गई।

25 दिसंबर को है वार्षिक उत्सव

जानकारी के अनुसार, विद्यावती हायर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक उत्सव 25 दिसंबर को आयोजित होना है। कार्यक्रम में राजस्थानी, गुजराती, मराठी, बुंदेलखंडी, उड़िया और देशभक्ति थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसके लिए पिछले कई दिनों से स्कूल में बच्चों की रिहर्सल चल रही थी। अंतिम समय में अभिभावकों को बताया गया कि कार्यक्रम की ड्रेस सदर बाजार की एक दुकान पर किराए से मिलेगी।

अभिभावकों ने लगाए दबंगई के आरोप

अभिभावकों का आरोप है कि आपत्ति जताने पर दुकानदार का व्यवहार ठीक नहीं था। उनका कहना है कि दुकानदार ने साफ शब्दों में कहा कि “ड्रेस लेना है तो लो, नहीं तो दुकान खाली करो।” अभिभावक सचिन शर्मा, संतोष शर्मा सहित कई लोगों ने किराए को अनुचित बताते हुए नाराजगी जताई।

दुकानदार बोला- किराया तय है जिसे लेना है ले

वहीं दुकान संचालक विवेक जैन का कहना है कि किसी पर कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है। जो किराया तय है, उसी पर ड्रेस दी जा रही है। लेना है तो लें, नहीं तो कहीं और से व्यवस्था कर सकते हैं।

इस मामले में स्कूल संचालक अमित दुबे ने कहा कि स्कूल की ओर से किसी भी दुकान को अधिकृत नहीं किया गया है। अभिभावक अपनी सुविधा के अनुसार कहीं से भी ड्रेस खरीद या किराए पर ले सकते हैं। ड्रेस को लेकर स्कूल का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *