मध्य प्रदेश

पेड़ों की निर्मम हत्या…निगम कमिश्नर कह रही थीं 1500 पेड़ कटे….7851 में से 50% पेड़ काटे जा चुके !!!!!

पेड़ों की निर्मम हत्या…
निगम कमिश्नर कह रही थीं 1500 पेड़ कटे, ……. ने मौके पर देखा तो 7851 में से 50% पेड़ काटे जा चुके

भोपाल में अयोध्या बायपास पर 10 लेन हाईवे बनाने काम शुरू हो गया है। ये काम टुकडों में चालू हो गया है। जिन इलाकों में पेड़ काट दिए गए हैं। उन्हें हटाकर जमीन समतल की जा र ही है। रोड अलाइनमेंट के आधार पर मार्किंग शुरू कर दी गई है। पूरे 16 किमी रोड के दोनों तरफ डक्ट बनाने काम शुरू हो चुका है।

दैनिक भास्कर ने गुरुवार को इस 16 किमी रूट पर सड़क में चल रहे कामों को देखा तो हैरान करने वाला नजारा दिखा। बुधवार को निगम कमिश्नर ने कह रही थीं कि सिर्फ 1,500 पेड़ काटे गए हैं, लेकिन हकीकत में अयोध्या बायपास से संत आसाराम तिराहा तक 16 किमी में चिह्नित किए गए 7851 में से करीब 50 फीसदी पेड़ कट चुके हैं। 50 फीसदी पेड़ कटने से बच गए हैं। अगली सुनवाई के बाद तय होगा कि ये पेड़ काटे जाएंगे या नहीं। तब तक के लिए इनके काटने पर रोक लगा दी गई है।

जहां बरसों से पेड़ खड़े थे, वहां कांक्रीट के पिलर उग रहे

संत आसाराम आश्रम से अयोध्या बायपास जाने वाली सड़क के दोनों तरफ के हरे-भरे पेड़ संजीव एलेक्जर गार्डन कॉलोनी तक काट दिए गए हैं। ट्रूबा कॉलेज की ओर वाली सड़क किनारे करीब 100 पेड़ अभी बचे हैं। आगे बढ़ने पर पीटू- होटल के आसपास सारे पेड़ कट चुके हैं।

करोंद की तरफ भी किनारे लगे हुए पेड़ धराशायी हो चुके हैं। भोपाल मेमोरियल अस्पताल से आगे बढ़ने पर भी पेड़ नहीं दिखते हैं। भानपुर ब्रिज, तिरुपति बिल्डर, मिनाल के गेट नंबर 3 तक पूरी तरह से दोनों तरफ के पेड़ कटे पड़े दिखाई दे रहे हैं। सिर्फ सड़क के दूसरी तरफ 50 से ज्यादा पेड़ खड़े दिखाई दे रहे हैं। राजीव नगर के आसपास कटे पड़े हुए हैं।

जहां काम चालू, वहां रोका रास्ता, कई जगह बेरीकेडिंग

आसाराम आश्रम से अयोध्या बायपास रोड पर आईटी पार्क के गेट के सामने फ्लाइओवर के पिलर बन रहे हैं। कंपनी ने डायवर्जन भी ले रखा है। इससे आईटी पार्क का गेट बंद हो गया है। यहां आने जाने वाले लोगों के लिए साइट से वैकल्पिक मार्ग अस्थाई तौर पर चालू कर दिया गया है। मिनाल के गेट नंबर-3 के पास भी बेरीकेडिंग है।

डक्ट- सड़क बनाने काम शुरू, जमीन समतल हो रही

पूरे रोड पर डक्ट बनाने काम शुरू हो गया है। कहीं 500 मीटर हिस्से में तो कहीं पर 100 मीटर में डक्ट बनी दिख रही हैं। ये स्थिति पूरे 16 किमी सड़क के दोनों तरफ जगह-जगह पर दिखाई दे रही है। काटे गए पेड़ों को हटाकर वहां पर सड़क चौड़ीकरण करने के लिए मार्किंग कर दी गई है। रोड रोलर से जमीन को समतल की जा रही है।

इधर, पेड़ काटने का विरोध जारी

लोग बोले- इन्हें बचाइए, इनकी हत्या करने वालों को सजा मिले

अयोध्या बायपास के पेड़ बचाने के लिए गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे। मास्क पहनकर, अर्द्धनग्न होकर और कटे पेड़ों को अगरबत्ती लगाकर विरोध जताया गया। प्रदर्शन करने वालों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग, हर वर्ग के लोग थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 40 से 80 साल पुराने पेड़ काटे जा रहे हैं, जबकि 81 हजार पौधों को पेड़ बनने में सालों लगेंगे। मांग की गई कि 10 लेन की जगह सिक्सलेन सड़क बनाई जाए। मंत्री पीसी शर्मा सहित कांग्रेसियों ने समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *