मध्य प्रदेश

पानी में जहर…हवा में जहर…दवा में जहर…जमीन में जहर !!!!

  • पानी में जहर…हवा में जहर…दवा में जहर…जमीन में जहर: राहुल गांधी ने X पर किया पोस्ट, कहा- BJP की डबल इंजन सरकार का नया स्मार्ट सिटी मॉडल
राहुल गांधी बोले-पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल:इंदौर में मृतकों के परिजन को डेढ़-डेढ़ लाख के चेक दिए; कहा- सरकार जिम्मेदारी ले

राहुल गांधी ने बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों और परिजन से हाल-चाल पूछा। इसके बाद भागीरथपुरा में दो पीड़ित परिवारों के घर गए। संस्कार गार्डन में बैठकर प्रभावितों से मिले और चेक बांटा।

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर सियासत गरमा गई है। शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे। वे सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे। यहां दूषित पानी बीमार मरीजों और परिजनों से मिले।

मृतकों के परिजन से मिलने के बाद राहुल ने कहा ये नए मॉडल की स्मार्ट सिटी है। पीने का पानी नहीं है। परिवार पानी पीने के बाद बीमार हुए, यानी इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता है। ये है अर्बन मॉडल। सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है।

राहुल गांधी ने साफ कहा कि किसी को ये राजनीति लगे तो लगे, लेकिन लोगों को साफ पानी मिलना चाहिए। राहुल के प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सीधा हमला किया।

राहुल भागीरथपुरा भी गए। वहां दूषित पानी से जान गंवाने वाली गीता बाई और जीवनलाल के परिवार से मिले। दोनों परिवारों को उन्होंने चेक दिया। इसके बाद राहुल गांधी संस्कार गार्डन पहुंचे। यहां उन्होंने अन्य प्रभावित परिजन से मुलाकात की। सभी को राहुल ने एक लाख और सिंघार ने 50-50 हजार रुपए के चेक दिए।

राहुल के साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अजय सिंह भी रहे।

दौरे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर BJP की डबल इंजन सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए ‘स्मार्ट सिटी मॉडल’ को कठघरे में खड़ा किया। पोस्ट में राहुल गांधी ने पानी, हवा, दवा और जमीन में जहर फैलने का आरोप लगाते हुए इंदौर त्रासदी के लिए सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया और दोषियों को सजा व पीड़ितों को बेहतर इलाज और मुआवजा देने की मांग की है।

राहुल गांधी दूषित जल से प्रभावित भागीरथपुरा इलाके में पैदल ही पहुंचे।
राहुल गांधी दूषित जल से प्रभावित भागीरथपुरा इलाके में पैदल ही पहुंचे।

मृतकों के परिजन से मिलकर निकले तब कहा– लोगों को डराया जा रहा है

राहुल बोले- इंदौर में लोग पानी पीकर मर रहे, ये अर्बन मॉडल

भागीरथपुरा में मृतकों के परिजन से मिलने के बाद राहुल ने कहा– इनके परिवार में लोगों की डेथ हुई है। लोग बीमार हुए हैं। ये कहा जाता था कि देश को स्मार्ट सिटी दी जाएंगी। ये नए मॉडल की स्मार्ट सिटी है। पीने का पानी नहीं है। लोगों को डराया जा रहा है। सारे के सारे परिवार पानी पीने के बाद बीमार हुए। यानी इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता है। पानी पीकर लोग मरते हैं। ये है अर्बन मॉडल।

सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए… राहुल ने कहा– ये सिर्फ इंदौर में नहीं है। अलग–अलग शहरों में यही हो रहा है। सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। सरकार में कोई तो जिम्मेदार होगा, जिसने यहां ये काम करवाया है। कोई तो जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। लोगों ने जो इलाज कराया है, मौतें हुई हैं उसके लिए सरकार को मुआवजा तो देना चाहिए।

रहवासियों ने बताया- साफ पानी नहीं मिल रहा

राहुल बोले कि उनको रहवासियों ने बताया कि ये जो टंकी है ये सिंबल है। आज भी साफ पानी नहीं मिल रहा है। बैन लगा दिया है, लेकिन कुछ दिन में हटा दिया जाएगा और फिर वही पानी दिया जाएगा। लोग कह रहे हैं जो सरकार की जिम्मेदारी है उसे पूरा करे।

राजनीति के सवाल पर बोले- मदद करने आया

आप यहां राजनीति करने आए हैं? इस सवाल के जवाब में राहुल ने कहा– मैं उनको सपोर्ट करने यहां आया हूं। मैं विपक्ष का नेता हूं। यहां उनका मुद्दा उठाने उनकी मदद करने आया हूं। इसमें कोई गलत काम नहीं है। मेरी जिम्मेदारी बनती है कि हमारी देश में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है तो मदद करूं। मैं इनके साथ खड़ा हूं। आप इनको साफ पानी दिलवाइए।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे की 6 तस्वीरें देखिए…

राहुल के साथ दिग्विजय सिंह और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी हैं।
राहुल के साथ दिग्विजय सिंह और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी हैं।
संस्कार गार्डन में पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी।
संस्कार गार्डन में पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी।
राहुल गांधी की मौजूदगी में पीड़ित परिवारों को 1-1 लाख के चेक बांटे गए।
राहुल गांधी की मौजूदगी में पीड़ित परिवारों को 1-1 लाख के चेक बांटे गए।
राहुल गांधी सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे थे। यहां वे भर्ती मरीजों से मिले।
राहुल गांधी सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे थे। यहां वे भर्ती मरीजों से मिले।
पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी।
पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी।
एयरपोर्ट पर राहुल की अगवानी करते दिग्विजय सिंह, पटवारी और सिंघार।
एयरपोर्ट पर राहुल की अगवानी करते दिग्विजय सिंह, पटवारी और सिंघार।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *