दिल्लीहेल्थ

हेयर डाई बालों में लगाते हैं तो ये खबर पढ़ लें…..

हेयर डाई बालों में लगाते हैं तो ये खबर पढ़ लें…..
सारSide Effect Of Using Hair Dye: अगर आप भी बालों को काला करने के लिए हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं तो ये लेख आपके काम का है। इसे पढ़ने के बाद आप आज ही डाई निकालकर फेंक देंगे।
side effect of using hair dye in hindi hair dye lagane ke nuksan
हेयर डाई बालों में लगाते हैं तो ये खबर पढ़ लें …

Side Effect Of Using Hair Dye: आज के समय में कम उम्र में सफेद होते बालों की समस्या आम हो गई है। ऐसे में लोग बिना ज्यादा सोचे-समझे हेयर डाई का इस्तेमाल करने लगते हैं, ताकि बाल काले और चमकदार दिखें। बाजार में मिलने वाली ज्यादातर हेयर डाई केमिकल युक्त होती हैं, जो तुरंत असर तो दिखाती हैं, लेकिन लंबे समय में बालों और स्कैल्प को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं।

कई बार लोग फैशन या उम्र छिपाने के चक्कर में बार-बार बालों में डाई लगाते हैं, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स पर ध्यान नहीं देते।  इसलिए अगर आप भी नियमित रूप से हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके नुकसान और सावधानियों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताएंगे। 
side effect of using hair dye in hindi hair dye lagane ke nuksan
बालों का ज्यादा झड़ना…
  बालों का ज्यादा झड़ना

  •  हेयर डाई में मौजूद केमिकल्स बालों की जड़ों को कमजोर कर देते हैं। 
  • बार-बार डाई लगाने से हेयर फॉलिकल्स डैमेज होते हैं।
  • इसी कारण बाल पतले होने लगते हैं और झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ सकती है।
side effect of using hair dye in hindi hair dye lagane ke nuksan
स्कैल्प में जलन और खुजली
स्कैल्प में जलन और खुजली

  •  कई लोगों की त्वचा सेंसिटिव होती है। 
  • ऐसे में हेयर डाई लगाने से स्कैल्प में जलन, खुजली, लालपन और सूजन की समस्या हो सकती है। 
  • कुछ मामलों में छाले भी पड़ जाते हैं, जो काफी दर्दनाक होते हैं।
side effect of using hair dye in hindi hair dye lagane ke nuksan
एलर्जी का खतरा …
एलर्जी का खतरा

  • हेयर डाई में मौजूद पीपीडी जैसे केमिकल्स एलर्जिक रिएक्शन पैदा कर सकते हैं। 
  • इससे चेहरे, आंखों, कानों या गर्दन पर सूजन आ सकती है। 
  • गंभीर मामलों में सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है।
side effect of using hair dye in hindi hair dye lagane ke nuksan
बालों का रूखा और बेजान होना 
बालों का रूखा और बेजान होना

  • केमिकल हेयर डाई बालों की प्राकृतिक नमी को खत्म कर देती है।
  •  इससे बाल ड्राई, फ्रिज़ी और बेजान हो जाते हैं। 
  • बालों की चमक खत्म होने लगती है और वे आसानी से टूटने लगते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *