क्राइममध्य प्रदेश

अब तो हद हो गई! लिफ्ट के अंदर घुसकर छीनी महिला डॉक्टर की चैन !

अब तो हद हो गई! लिफ्ट के अंदर घुसकर छीनी महिला डॉक्टर की चैन, भोपाल AIIMS का वीडियो वायरल

भोपाल एम्स के भीतर एक महिला डॉक्टर के साथ लिफ्ट में चेन स्नैचिंग की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखने को मिली.

Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लिफ्ट के अंदर एक युवक महिला डॉक्टर से चेन छीनते हुए दिख रहा है. मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है. इस घटना ने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है. घटना ने सुरक्षा को लेकर भी बेहद गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

वायरल वीडियो में साफ दिखाई पड़ता है कि एक महिला डॉक्टर लिफ्ट में प्रवेश करती है. तभी उसके पीछे से एक युवक भी लिफ्ट के अंदर आ जाता है. युवक के चेहरे पर मास्क लगा होता है, जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो जाता है. जैसे ही लिफ्ट नीचे पहुंचती है, महिला डॉक्टर लिफ्ट से बाहर निकलती है, तभी अचानक आरोपी उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन लेता है.

चेन स्नैचिंग का वीडियो वायरल

चेन छीनने के बाद आरोपी महिला डॉक्टर को जोर से धक्का मारकर तेजी से भागने लगता है. धक्का लगने से महिला कुछ पल के लिए अपना बैलेंस खो बैठती है, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारती. खुद को किसी भी तरह संभालते हुए वह तुरंत आरोपी के पीछे दौड़ लगा देती है.

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो गजब वायरल हो रहा है, जिसे @iamnarendranath AIIMS ने साझा किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है. भोपाल के अंदर का हाल. वीडियो में एक महिला डॉक्टर के साथ चेन स्नैचिंग की घटना दिखाई दे रही है.

बताया जाता है कि यह घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे लोगों में डर और गुस्सा देखने को मिला है. यूजर ने कैप्शन में दिल्ली से भोपाल तक बढ़ती लूटपाट की घटनाओं पर भी सवाल उठाया है. घर और हॉस्पिटल जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों पर हो रही ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर यूजर्स तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, क्या करें? इतनी ज्यादा बेरोजगारी है तो, यह और बढ़ेगी ही. उन्हें पता है कि जेल में उन्हें खाना मिल जाएगा. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, मतलब ये तो हद है, AIIMS के अंदर ऐसा हो सकता है तो बाहर भगवान ही मालिक है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *