मऊ में BJP नेताओं ने रेप पीड़िता पर बनाया केस वापस लेने का दबाव, 3 पर FIR
मऊ में BJP नेताओं ने रेप पीड़िता पर बनाया केस वापस लेने का दबाव, 3 पर FIR, सपा ने सरकार को घेरा
Mau News: मऊ में रेप पीड़िता पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने बीजेपी नेता सहित 3 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है. वहीं इस मामले को लेकर सपा ने भी घेरा है.
उत्तर प्रदेश के मऊ से सामने आए यौन शोषण सनसनीखेज मामले ने अब केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि सत्ता और सियासत की नैतिकता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पीड़िता पर कथित दबाव और उसका वीडियो वायरल होते ही यह केस प्रदेश की राजनीति के केंद्र में आ गया है. इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ दबाव बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिनमें भाजपा के दो पदाधिकारी भी बताए जा रहे हैं.
दरअसल, यह मामला मऊ जिले के थाना सराय लखंसी क्षेत्र का है. यहां डूडा विभाग में तैनात रहे इंजीनियर अंकित सिंह पर उसकी पूर्व महिला सहकर्मी ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके बाद माना जा रहा था कि मामला अब न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा.
बीजेपी नेता पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप
इसी बीच मामले ने एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया. आरोप है कि आरोपी के पक्ष में कुछ भाजपा नेता पीड़िता के घर पहुंचे और उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे. पीड़िता ने इस कथित दबाव की पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देखते ही देखते राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई.
बीजेपी नेता सहित 3 पर केस दर्ज
मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने पीड़िता से प्रार्थना पत्र लिया और दबाव बनाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी. सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे दर्ज हुए इस मुकदमे में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उर्फ पन्नू, कन्हैया तिवारी और हिमांशु राय के नाम सामने आए हैं.
समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर बोला हमला
वीडियो वायरल होते ही समाजवादी पार्टी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला. सपा ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा, “मुख्यमंत्री महोदय, अगर कोडीन या कोई और नशा उतर गया हो तो इस घटना पर शर्म कर लीजिए. क्या अब भाजपा नेताओं को रेप सेटलमेंट की ड्यूटी दे दी गई है? रेपिस्टों के राज में यूपी को रेप स्टेट और सेटलमेंट स्टेट बना दिया गया है.”
सपा के इस ट्वीट के बाद मऊ जिले की राजनीति और ज्यादा गरमा गई है. विपक्षी दलों के साथ-साथ आम लोग भी खुलकर पीड़िता के समर्थन में सामने आ रहे हैं और निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
वीडियो सामने आने के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई। पीड़िता की तहरीर और वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन भाजपा नेताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उर्फ पन्नू, कन्हैया तिवारी और हिमांशु राय शामिल हैं।

एएसपी बोले- पीड़िता की दूसरी शिकायत पर भाजपा नेताओं पर केस
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया- पीड़िता जब डूडा विभाग में संविदा पर कार्यरत थी, तब उसके सहकर्मी अंकित सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस संबंध में अभियोग दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया था।
पीड़िता द्वारा अब एक और शिकायत दी गई है, जिसमें तीन लोगों पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मामले में क्या बोले पुलिस अधिकारी?
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ दबाव बनाने से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की विवेचना की जा रही है और जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल यह मामला कानून, सत्ता और नैतिकता के टकराव का प्रतीक बन गया है. सवाल यही है कि क्या पीड़िता को बिना किसी दबाव के न्याय मिलेगा, या फिर राजनीतिक रसूख इस मामले की दिशा तय करेगा? यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा……

