मध्य प्रदेश

ग्वालियर के भिंड रोड भीषण हादसा….एक ही परिवार के चार लोगों की मौत !!!

MP News: ग्वालियर में भीषण हादसा, कोहरे के बीच ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

ग्वालियर के भिंड रोड हाईवे पर घने कोहरे में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे, ट्रक चालक की तलाश जारी है।

MP News: Four members of the same family died in Gwalior after their car was hit by a truck.
हादसे के बाद मदद के लिए मौके पर पहुंचे लोग….

ग्वालियर में घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और भिंड जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। परिवार भिंड से ग्वालियर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही उनकी कार बंटू ढाबा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंद दिया। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने हिस्से में झाड़ियों में जा घुसा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने चारों शवों को कार से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। इस हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *