शाहदरा नॉर्थ जोन: निगम ने 25 अवैध फैक्ट्रियां और 3 पार्किंग लॉट सील किए
शाहदरा नॉर्थ जोन: निगम ने 25 अवैध फैक्ट्रियां और 3 पार्किंग लॉट सील किए
दिल्ली नगर निगम के शाहदरा नॉर्थ जोन ने सबोली, हर्ष विहार, शिव विहार और बृजपुरी वार्ड में अवैध रूप से चल रही 25 फैक्ट्रियों को सील कर दिया है। निगम ने तीन अवैध पार्किंग लॉट भी बंद किए। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में हुई। निगम ने प्रदूषण फैलाने वाली इन फैक्ट्रियों और बिना इजाजत चल रहे पार्किंग लॉट के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है, और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने का संकेत दिया है।
- शाहदरा नॉर्थ जोन ने 25 अवैध फैक्ट्रियां सील कीं।
- तीन अवैध पार्किंग लॉट भी बंद किए गए।
- प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर निगम का सख्त रुख।
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के शाहदरा नॉर्थ जोन ने अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी है। निगम ने सबोली, हर्ष विहार, शिव विहार और बृजपुरी वार्ड में अवैध रूप से चल रही 25 फैक्ट्रियों को सील कर दिया। तीन अवैध पार्किंग लॉट भी सील किए गए।
ये पार्किंग लॉट निगम की इजाजत के बिना चल रहे थे। निगम ने यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में की। निगम ने साफ कर दिया है कि कार्रवाई जारी रहेगी।
निगम के शाहदरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा ने कहा कि निगम ने अवैध और प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। लाइसेंसिंग इंस्पेक्टरों को किसी भी अवैध फैक्ट्री की पहचान करने और उसे सील करने के साफ निर्देश दिए गए हैं।

