डबरा में क्रेशर खदान में फायरिंग …गिट्टी खदान के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प!!!

डबरा के बिलौआ थाना क्षेत्र में गिट्टी खदान के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहा है, जिसमें कुछ लोग हथियारों से गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं।
यह पूरी घटना बिलौआ के मशहूर क्रेशर मार्केट इलाके की बताई जा रही है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में गिट्टी की खदानें और क्रेशर प्लांट हैं, जिनके चलते अक्सर यहां वर्चस्व की लड़ाई और विवाद की खबरें आती रहती हैं। वीडियो में 12 से ज्यादा लोग राइफलों से फायरिंग करते दिख रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
हरकत में आई पुलिस
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। बिलौआ थाना प्रभारी इला टंडन ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह वीडियो कब का है और फायरिंग करने वाले लोग कौन हैं।

दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू
पुलिस जांच के दौरान इस विवाद में शामिल दो पक्षों के नाम सामने आए हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक, संबंधित लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और सबूत सामने आएंगे, उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

