मध्य प्रदेश

45 दिनों में 2392 करोड़ रुपये का कारोबार!

ग्वालियर व्यापार मेला 2026: 45 दिनों में 2392 करोड़ रुपये का कारोबार, टूटने वाला है पिछले साल का रिकॉर्ड!

चालू साल 2026 में ग्वालियर व्यापार मेले में अब तक के आंकड़े रिकार्ड कारोबार की ओर इशारा कर रहे हैं। मेले के 45 दिन पूरे हो चुके हैं और इस अवधि में कुल 2392 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया जा चुका है। मेले के समापन में अभी 18 दिन शेष हैं।

  1. 45 दिन में 2392 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार
  2. ऑटोमोबाइल सेक्टर बना मेले का सबसे बड़ा आकर्षण
  3. 18 दिन में टूट सकता है पिछले साल का रिकॉर्ड

 ग्वालियर। चालू साल 2026 में ग्वालियर व्यापार मेले में अब तक के आंकड़े रिकार्ड कारोबार की ओर इशारा कर रहे हैं। मेले के 45 दिन पूरे हो चुके हैं और इस अवधि में कुल 2392 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया जा चुका है। मेले के समापन में अभी 18 दिन शेष हैं, ऐसे में पूरी संभावना है कि यह मेला पिछले साल के 3327 करोड़ रुपये के रिकार्ड को पीछे छोड़ देगा। 25 दिसंबर से शुरू हुआ मेला 25 फरवरी तक चलेगा।

मेले में अब तक कुल 15,646 वाहन बिक चुके हैं। इनमें कारों की मांग सबसे अधिक रही। अब तक 9,064 कारें और 6,582 दोपहिया वाहन की बिक्री हो चुकी है। लगातार बढ़ती बुकिंग को देखते हुए कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

व्यापार के साथ मनोरंजन का भी बड़ा केंद्र मेला

मेला अब सिर्फ व्यापार का ही नहीं, बल्कि मनोरंजन, खरीदारी और सांस्कृतिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र बन चुका है। रोजाना लाखों की संख्या में लोग मेला पहुंच रहे हैं। झूले, खेल-तमाशे, खानपान और सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं।

किस सेक्टर में कितना हुआ कारोबार

सेक्टर – कारोबार

आटोमोबाइल – 1418.53 करोड़

इलेक्ट्रानिक्स – 188 करोड़

फर्नीचर – 199 करोड़

खानपान – 176 करोड़

झूला एवं खेल-तमाशा – 122.50 करोड़

जनरल व अन्य सेक्टर – 288 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *