डबरा में कलश यात्रा के दौरान भगदड़, एक महिला की मौत, कई घायल !!!
ग्वालियर के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दस दिवसीय आयोजन के पहले दिन निकाली गई कलश यात्रा में भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई है। कई महिलाएं ग्वालियर रेफर की गई हैं। वहीं इस हादसे में कुछ और मौत की अफवाह भी है। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
डबरा में कलश यात्रा में भगदड़, एक महिला की मौत, कई महिलाएं ग्वालियर रेफर की गईं- नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन
- स्टेडियम ग्राउंड में महिलाओं को कलश वितरित किए जाने थे
- आयोजकों का दावा, कलश यात्रा में 21000 महिलाएं शामिल होंगी
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित डबरा में 12 एकड़ क्षेत्र में बनाए गए नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन मंगलवार को निकलने वाली कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची और चार महिलाएं घायल हुई है।
बताया जाता है की कलश यात्रा से पहले वहां बड़ी संख्या में स्टेडियम ग्राउंड में महिलाओं को कलश वितरित किए जाने थे। इसी दौरान वहां महिलाओं की भारी भीड़ पहुंची थी। आयोजकों ने दावा किया था कि कलश यात्रा में 21000 महिलाएं शामिल होंगी।
पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा इस आयोजन के मुख्य यजमान हैं
बता दें कि पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा इस आयोजन के मुख्य यजमान हैं। यहां तीन दिन पंडित प्रदीप मिश्रा , तीन दिन पंडित धीरेन्द्र शास्त्री और तीन दिन कवि कुमार विश्वास का भी धार्मिक कार्यक्रम होना है। दाती महाराज 10 दिन रात को विशेष अनुष्ठान करने वाले हैं।
कई महिलाएं ग्वालियर रेफर की गई हैं
ग्वालियर के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दस दिवसीय आयोजन के पहले दिन निकाली गई कलश यात्रा में भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई है। कई महिलाएं ग्वालियर रेफर की गई हैं।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर के डबरा में मंगलवार से नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हुआ है, जो 20 फरवरी तक चलेगा। इस मंदिर में नौ ग्रह अपनी-अपनी पत्नियों और वाहनों के साथ विराजमान होंगे। आयोजन की शुरुआत मंगलवार को विशाल कलश यात्रा से होनी थी।
21 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी
आयोजकों का दावा है कि स्टेडियम ग्राउंड से शुरू होने वाली इस यात्रा में 21 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नवग्रह शक्तिपीठ तक पहुंचेंगी। महोत्सव देश के प्रख्यात संतों, कथावाचकों और आध्यात्मिक हस्तियों का संगम बनेगा।
कई प्रमुख मठों के शंकराचार्य और संत भी शामिल होंगे
दाती महाराज, पंडोखर धाम के गुरुशरण शर्मा, धूमेश्वर धाम, दंदरौआ धाम और रावतपुरा सरकार सहित कई प्रमुख मठों के शंकराचार्य और संत भी शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान नौ मंजिला भव्य यज्ञशाला में विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे। संत बद्रीश जी महाराज और उनके 70 उपासकों की टीम विधि-विधान से पूजा कराएगी। प्रतिदिन प्रत्येक ग्रह देवता के लिए एक-एक लाख आहुतियां दी जाएंगी।
दाती महाराज पूरे दस दिनों तक विशेष साधना करेंगे
दाती महाराज पूरे दस दिनों तक विशेष साधना करेंगे। अनेक धार्मिक अनुष्ठान और तंत्र क्रियाएं संपन्न होंगी। दिनभर सैकड़ों ब्राह्मणों द्वारा मंत्र जाप किए जाएंगे। ये रहेंगे कार्यक्रम 11 से 13 फरवरी: कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे।
14 से 16 फरवरी
कवि कुमार विश्वास अपनी विशेष काव्य प्रस्तुति ‘अपने-अपने राम’ पेश करेंगे। 17 से 20 फरवरी: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा और दिव्य दरबार का आयोजन होगा।

