AIIMS Research: आवाज से पता चल जाएगा आप डिप्रेशन के शिकार हैं, बीमार व्यक्ति की बात में आ जाता है ये बदलाव
शोध में शामिल कई लोगों में डिप्रेशन के लक्षण पाए गए, जिनकी पुष्टि बाद में मानसिक स्वास्थ्य जांच के जरिए भी हुई।
मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि अब किसी व्यक्ति की आवाज सुनकर अवसाद का पता लगाया जा सकता है। यह शोध अवसाद की शुरुआती पहचान में काफी मददगार साबित हो सकता है।