दिल्ली

एम्स दिल्ली ने रचा इतिहास: 2025 में 10 हजार से अधिक सर्जरी कर बनाया रिकॉर्ड !!!

एम्स दिल्ली ने रचा इतिहास: 2025 में 10 हजार से अधिक सर्जरी कर बनाया रिकॉर्ड, इस वर्ष के लक्ष्य में बढ़ोतरी

एम्स दिल्ली ने वर्ष 2025 में दस हजार से ज्यादा सर्जरी कर रिकॉर्ड बनाया है। इसमें सर्वाधिक हेपेटो-पैन्क्रियाटिको-बिलियरी संबंधी ऑपरेशन किए गए। अच्छी बात यह रही कि सभी तरह की सर्जरी के दौरान मृत्यु दर 0.3 फीसदी रही। सर्जरी के लिए भर्ती होने वालों में सबसे ज्यादा महिला शामिल रहीं। एम्स ने सर्जरी के लिए वर्ष 2021 में सर्जरी ब्लॉक की शुरुआत हुई थी। 

मरीजों की रोबोट से लेकर लेप्रोस्कोपी और ओपन सर्जरी की गई। सर्जरी के रिकॉर्ड को लेकर एम्स में बुधवार को प्रेस वार्ता की गई। एम्स के सर्जिकल डिसिप्लिन्स विभाग प्रमुख डॉ. सुनील चुंबर ने कहा कि एक साल में दस हजार से अधिक सर्जरी प्रभावी ढंग से लागू की गई सशक्त जन स्वास्थ्य नीति का ठोस परिणाम है। 

इलेक्टिव सर्जरी के बाद मृत्यु दर 0.3 फीसदी और आपातकालीन सर्जरी के बाद मृत्यु दर 7.89 रही। यह आंकड़े यूरोप या उत्तरी अमेरिका के किसी भी सर्वश्रेष्ठ अस्पताल के बराबर हैं। डॉ. हिमांग कुमार ने बताया कि इन दस हजार सर्जरी में 50 फीसदी से ज्यादा ओपन सर्जरी की गई, जबकि लेप्रोस्कोपी के माध्यम से 41.2 फीसदी और रोबोट के जरिए 8.1 फीसदी सर्जरी हुई। ब्यूरो 

ब्लॉक में ओटी की संख्या हो जाएगी 12 
डॉ. सुनील ने कहा कि सर्जरी में एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ. गंगा प्रसाद की टीम का सबसे अधिक योगदान रहा है। बिना उनकी टीम के सर्जरी करना संभव नहीं है। एम्स में सर्जरी को समर्पित ब्लॉक की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी। भविष्य में 8 की जगह इनकी संख्या 12 करने की तैयारी है। अगले साल से इंटेस्टाइन ट्रांसप्लांट की योजना भी है। साथ ही 15 हजार सर्जरी करने का लक्ष्य भविष्य के लिए रखा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *