दिल्ली एनसीआरनॉएडा

विला खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी,बिल्डर कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स समेत 11 के खिलाफ !!!!

विला खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी, बिल्डर कंपनी समेत 11 पर प्राथमिकी

– कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज-टू पुलिस कर रही जांच

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में विला खरीदने के नाम पर कारोबारी के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल्डर व उसके स्टाफ ने गलत नक्शा पेश किया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर बिल्डर कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स समेत 11 के खिलाफ कोतवाली फेज टू में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

फेज-टू निवासी सत्यनारायण द्विवेदी कारोबारी हैं। उन्होंने कोर्ट में अर्जी दी है कि बिल्डर कंपनी जय प्रकाश एसोसिएट्स ने ग्रेटर नेाएडा में जेपी ग्रींस के नाम से परियोजना लॉन्च की थी। इसमें उन्होंने 1470 वर्ग मीटर का भूखंड खरीदा और सब लीज डीड कराई थी। उसके बाद बिल्डर ने उनको कब्जा सौंप दिया था। इसी बीच बिल्डर की ओर से उनके फेज दो स्थित कार्यालय पर आकर बिल्डिंग प्लान व नक्शे भी सौंपे थे। भूखंड पर निर्माण कार्य कराने के दौरान पता चला कि सौंपे प्लान ग्रेनो प्राधिकरण से स्वीकृत नक्शे से मेल ही नहीं खाते हैं। नक्शा सही कराने में करीब 47 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़े। एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जयप्रकाश एसोसिएट्स समेत 11 के खिलाफ कोतवाली फेज-टू में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *