दिल्ली एनसीआरनॉएडा

नोएडा में जमीन बेचने के मामले में 63 पर FIR !

नोएडा में जमीन बेचने के मामले में 63 पर FIR
फर्जी दस्तावेजों के जरिए GPA करने का आरोप, महिला के विरोध करने पर मिली थी धमकी

एक महिला ने हैवतपुर गांव में उसकी जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 63 लोगों पर बेचने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर सेक्टर 113 थाना पुलिस ने बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश रहने वाले 63 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला के साथ की गई मारपीट

आरोप है कि महिला को धोखाधड़ी की जानकारी के बाद वह आरोपियों से पूछने के लिए गई तो उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पीड़िता पुलिस के पास गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई।

प्लॉट पर अवैध कब्जा करके बेच दिया

नोएडा बहलोलपुर निवासी मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि हैवतपुर स्थित गाटा संख्या-330 की एक बटे चार हिस्सेदार हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने आपस में साजिश कर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया और बाद में उसे अन्य लोगों को बेच दिया। पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने संबंधित बेचने वाले पत्रों की प्रति निकलवाई तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।

खाता खोल फर्जी तरीके से कराया जीपीए

उनके मुताबिक, उनके नाम से फर्जी बैंक खाता खोला गया और फर्जी तरीके से सामान्य पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) तैयार कर जमीन के फर्जी बैनामे कर दिए गए। महिला का कहना है कि उन्होंने मुख्त्यारनामा नहीं दिया और न ही उनके खाते में जमीन बेचे गए पत्रों में दर्शाई गई कोई धनराशि आई।

दस्तावेजों में हेर फेर कर किया सौदा

नका आरोप है कि दस्तावेजों में उनके नाम का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये की जमीन का सौदा कर दिया गया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 21 मई 2025 को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने भतीजे के साथ जमीन पर स्थिति देखने पहुंचीं। वहां मौजूद लोगों से जब उन्होंने इस संबंध में बातचीत की तो उन पर जानलेवा हमला किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद सेक्टर 113 थाने में 63 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *