बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस की आंखों में झोंकी मिर्च, पथराव,महिला पुलिस सहित 14 जख्मी

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा स्थित अमन कॉलोनी के ईरानी डेरे में गुरुवार सुबह बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पावडर फेंकने के बाद पथराव किया। इससे एक थाना प्रभारी व 3 महिला पुलिसकर्मी सहित 14 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने आत्मरक्षा में कई राउंड हवाई फायर किए। एक बदमाश को गिरतार कर लिया गया है, जबकि उसके कुछ साथी भाग निकले। कॉलोनी में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बाद में ख्रई पुलिस बदमाश को लेकर रवाना हो गई। सागर जिले के खुरई में 10 नवंबर को ज्वेलर्स राजेंद्र सोनी से बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर 7 लाख के जेवर ले लिए थे। इस मामले में पुलिस को अमन कॉलोनी के ईरानी डेरा में रहने वाले रिजवान व उसके 3 साथियों की पुलिस को तलाश थी। खुरई थाना प्रभारी अनूप सिंह 16 पुलिसकर्मियों के साथ भोपाल पहुंचे थे। सुबह करीब 7 बजे खुरई पुलिस के साथ भोपाल के निशातपुरा, गांधी नगर व छोला मंदिर थाने का बल ईरानी डेरा पहुंचा। पुलिस ने रिजवान को उसके घर से पकड़ लिया और साथियों की तलाश की जा रही थी, तभी उसके घर की महिलाएं व पुरुष पुलिस से भिड़ गए और रिजवान को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इस बीच महिलाओं ने पुलिस की आंखों में मिर्च पावडर झोंक दिया और पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस ने किए हवाई फायर :पथराव होने के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में करीब 4 से 5 राउंड हवाई फायरिंग की। हमले की सूचना पर आला अफसर भी पहुंच गए। निशातपुरा पुलिस ने मामले में एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *