पेट्रोल अब 100 रुपये लीटर से महज 2.5 रुपये दूर, डीजल के भी बढ़े दाम
Petrol Diesel Price Today 22nd Jan 2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज दो दिन बाद बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल अब 100 रुपये लीटर से महज 2.5 दूर रह गया है। वहीं मुंबई और इंदौर में पेट्रोल की कीमत 92 रुपये के पार चली गई है। आज यानी शुक्रवार को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम में 23 से 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं पेट्रोल की भी 22 से 25 पैसे तक कीमत बढ़ी हैं।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम आज इस प्रकार हैं
शहर का नाम | डीजल (रुपये/लीटर) | पेट्रोल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 75.63 | 85.45 |
कोलकाता | 79.23 | 86.87 |
मुंबई | 82.4 | 92.04 |
चेन्नई | 80.9 | 88.07 |
नोएडा | 76.08 | 85.02 |
रांची | 80.03 | 84.15 |
इंदौर | 83.67 | 93.39 |
पटना | 80.78 | 87.95 |
चंडीगढ़ | 75.38 | 82.28 |
लखनऊ | 76 | 84.94 |
श्रीगंगानगर | 89.18 | 97.5 |
जयपुर | 85.01 | 92.96 |
स्रोत: IOC
ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।