ब्यूरोक्रेसी में बढ़ रहा भ्रष्टाचार? केंद्र सरकार ने कहा- 3 साल में 7 IAS अधिकारी को किया गया गिरफ्तार
केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि पिछले तीन साल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप में सात आईएएस अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, ”27 राज्य सरकार व केंद्रशासित प्रदेशों से मिली सूचना के अनुसार, भ्रष्टाचार के मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सात अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।”
सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय की सूचना के अनुसार सितंबर 2020 से अब तक उत्तर प्रदेश सरकार के तहत कार्यरत एक आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी को आपराधिक मामले में संलिप्त पाया गया है। आरोपी आईपीएस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और राज्य सरकार ने उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है।