CCTV फुटेज में दिख रहा- सुबह बैरक नंबर 7 की छत और दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दब गए 21 कैदी

भिंड की जिला जेल में छत और दीवार गिरने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। अल सुबह जब सभी कैदी अपनी नित्य क्रिया में व्यस्त थे, तभी अचानक भरभराकर छत और दीवार गिर गई। इस दौरान मलबे में करीब 21 कैदी दब गए। हादसे के बाद जेल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को अस्पताल भेजा गया।

सूचना के बाद सुबह 5 बजे ही कलेक्टर, एसपी और पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए। दोपहर 12 बजे जिले को खाली कराया गया। करीब 234 कैदियों को ग्वालियर स्थित सेंट्रल जेल शिफ्ट कराया गया। घटना की जांच करने के लिए जेल एडीजी गाजीराम मीणा भिंड अफसरों के साथ बैठक लेंगे।

विधायक संजीव सिंह ने जेल का निरीक्षण किया। अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे भी घायल कैदियों से मिलने पहुंचे। जिला न्यायालय के सीजेएम और पीडब्ल्यूडी के मुख्य कार्यपालन यंत्री आरएल भारती ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।घटना को लेकर जेल से लेकर पीडब्ल्यूडी अफसर फंसते नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है, जिला जेल की जर्जर हालत को लेकर 2008 से पत्र लिखे जा रहे हैं। हर बार पत्र को लेकर एक-दूसरे के पाले में भेज देता था। समस्या के समाधान नहीं हुआ।

जिला जेल में दीवार और छत की हालत बता रही है कि क्या हाल हुआ होगा।
जिला जेल में दीवार और छत की हालत बता रही है कि क्या हाल हुआ होगा।

एक कैदी की हालत खराब

हादसे में घायल 21 में से एक कैदी की हालत गंभीर है। उदय सिंह भदौरिया निवासी पावई बुरी तरह से घायल है। यह कैदी मई माह के अंतिम सप्ताह में प्रेमिका द्वारा रेप का आरोप लगाए जाने के बाद यहां लाया गया था। उसका की 21 मई को शादी हुई थी। इसके बाद प्रेमिका ने रेप का आरोप लगाया था। तब से जेल में है।

ट्राॅमा सेंटर में भर्ती

जिला अस्तपाल के कैदी वार्ड में जगह कम होने पर घायल कैदियों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं, ट्राॅमा सेंटर के कैदियों को सर्जीकल वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई।

शिफ्टिंग के समय कैदियों से मुलाकात करने पहुंची महिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *