राष्ट्रीय संत स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर चलाए जा रहे सप्ताह कार्यक्रम के तहत*
राष्ट्रीय संत स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर चलाए जा रहे सप्ताह कार्यक्रम के तहत–—-
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान किया गया और मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया
भिंड राष्ट्रीय संत महान विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अस्पताल परिषद भिंड में युवा मोर्चा के १२ कार्यकर्ताओं द्वारा 12 यूनिट रक्तदान किया गया और भिंड के सदर बाजार और परेड चौराहे पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया
भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी उपेंद्र शर्मा कार्यक्रम के प्रभारी सरजन नरवरिया और सौरभ जैन थे। सभी रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन कहां की भाजपा की विचारधारा सेवा ही संगठन की रही है कार्यकर्ताओं ने पहले भी रक्त दान देकर जनसेवा भाव का कार्य कियाl
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिंस दुबे, सुभाष, मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया, महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष शेरू पचौरी, जिला महामंत्री उपेंद्र राजोरिया, जिला महामंत्री अनिल सिंह कुशवाह, जिला मंत्री रक्षपाल सिंह, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अशफाक खान, भाजपा नेता धर्मेंद्र तिवारी, युवा नेता अमित चौधरी, वैभव चतुर्वेदी, अतिराज नरवरिया, मोनू नरवरिया,प्रतीक पांडेय, अजीत शर्मा , विजय बरूआ , अभि नारोलिया एवं आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थेl