भाजपा ने 91 नामों की लिस्ट जारी की … 17 विधायकों का टिकट काटा …

13 मंत्री फिर से मैदान में; 9 महिलाओं को भी उतारा, कुंडा से सिंधुजा लड़ेंगी….

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 91 प्रत्याशियों की 7वीं लिस्ट जारी की है। लिस्ट में 13 मंत्री हैं। कुंडा से सिंधुजा मिश्रा को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में 9 महिला प्रत्याशी हैं। महिलाओं में 4 ब्राह्मण, 4 SC और 1 ठाकुर वर्ग से हैं। इनके अलावा योगी के मीडिया सलाहकार शलभमणि को देवरिया से टिकट दिया गया है। इसके अलावा एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए प्रियंका गांधी के सलाहकार टीम के सदस्य और पूर्व सांसद राकेश सचान को भोगनीपुर से टिकट दिया गया है।

91 की सूची में 17 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है। हालांकि इसमें खलीलाबाद और तिंदवारी के 2 विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं।.भाजपा की लिस्ट में गोंडा के करनैलगंज विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का टिकट कटा है। लल्ला भैया 6 बार के विधायक रहे हैं। मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का कैसरगंज से टिकट काट कर उनके बेटे को दिया गया है।

उधर, राज्यमंत्री श्रीराम चौहान की सीट बदल दी गई है। अब वह धनघटा की जगह खजनी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले भाजपा ने मंगलवार को 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। अब तक 295 प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है।

ब्रजभूषण और मुकुट बिहारी के बेटों को टिकट

पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल को फिर से बहराइच सदर सीट से टिकट मिला है। इलाहाबाद दक्षिण से नंद कुमार नंदी को टिकट मिला है। जबकि इलाहाबाद पश्चिम से सिद्धार्थनाथ सिंह को टिकट दिया गया है। डुमरियागंज से राघवेंद्र प्रताप सिंह को उतारा गया है। राघवेंद्र हाल ही में भाजपा में आए आरपीएन सिंह के करीबी हैं।

अयोध्या से वेदप्रकाश गुप्ता, गोंडा से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण को टिकट दिया गया है। वहीं, बहराइच में कैसरगंज सीट से सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के बेटे गौरव वर्मा को उतारा गया है। यह सीट मुकुट की थी।

किस जाति को कितना मिला प्रतिनिधित्व –

OBC 23
ठाकुर 21
SC 22
ब्राह्मण 21
कायस्थ 02
भूमिहार 02

भाजपा ने तीन यादवों को भी दिया टिकट
भाजपा यूपी चुनाव में अखिलेश यादव के वोटरों में सेंध लगाने के लिए OBC दांव खेल रही है। भाजपा ने तीन यादवों को भी टिकट दिया है। रुदौली से रामचंद्र यादव, निजामाबाद से मनोज यादव, सिकंदरपुर से संजय यादव प्रत्याशी बनाए गए हैं।

जानें कहां-से किसे मिला टिकट

विधानसभा प्रत्याशी
मेहनगर मंजू सरोज
बेल्थरा रोड छट्टू राम
रसड़ा बब्बन राजभर
सिकन्दरपुर संजय यादव
फेफना उपेंद्र तिवारी
बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्रा
जौनपुर गिरीश चन्द्र यादव
जफराबाद डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह
केराकत दिनेश चौधरी
जमानियां सुनीता परीक्षित सिंह
पट्टी राजेंद्र प्रताप सिंह मोती
मंझनपुर लाल बहादुर
फाफामऊ गुरुप्रसाद मौर्य
फूलपुर प्रवीण कुमार पटेल
मेजा नीलम करवरिया
इलाहाबाद पश्चिम सिद्धार्थ नाथ सिंह
इलाहाबाद दक्षिण नंद कुमार गुप्ता नंदी
कोरांव आरती कोल
कुरसी साकेन्द्र प्रताप वर्मा
राम नगर शरद कुमार अवस्थी
बाराबंकी अरविंद मौर्य
जैदपुर अमरीश रावत
दरियाबाद सतीश चंद्र शर्मा
रूदौली राम चंद्र यादव
हैदरगढ़ दिनेश रावत
मिल्कीपुर बाबा गोरखनाथ
बीकापुर डॉ. अमित सिंह चौहान
अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता
गोसाईगंज आरती तिवारी
जलालपुर सुभाष राय
बलहा सरोज सोनकर
मटेरा अरुण वीर सिंह
महसी सुरेश्वर सिंह
बहराइच अनुपमा जायसवाल
पयागपुर सुभाष त्रिपाठी
कैसरगंज गौरव वर्मा
भिन्गा पदमसेन चौधरी
श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय
तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला
गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह
उतरौला राम प्रताप शशिकांत वर्मा
बलरामपुर पल्टूराम
मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी
गोण्डा प्रतीक भूषण सिंह
कटरा बाजार बावन सिंह
करनैलगंज अजय कुमार सिंह
तरबगंज प्रेम नारायण पाण्डेय
मनकापुर रमापति शास्त्री
गौरा प्रभात कुमार वर्मा
कपिलवस्तु श्याम धनी राही
बनसी जय प्रताप सिंह
इटवा डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी
डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह
हरैया अजय कुमार सिंह
कप्तानगंज चंद्र प्रकाश शुक्ला
बस्ती सदर दयाराम चौधरी
महादेवा रवि कुमार सोनकर
खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी
धनघटा गणेश चन्द्र चौहान
फरेन्दा बजरंग बहादुर सिंह
पनियारा ज्ञानेंद्र सिंह
कैम्पियारगंज फतेह बहादुर सिंह
पिपराईच महेंद्र पाल सिंह
सहजनवा प्रदीप शुक्ला
खजनी श्रीराम चौहान
बांसगांव विमलेश पासवान
चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी
फाजिलनगर सुरेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर पीएन पाठक
हाटा मोहन वर्मा
रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद
देवरिया शलभ मणि त्रिपाठी
पथरदेवा सूर्य प्रताप साही
रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया
बरहज दीपक मिश्रा
गोपालपुर सत्येन्द्र राय
आजमगढ़ अखिलेश मिश्रा गुड्डू
निजामाबाद मनोज यादव
दीदारगंज डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा
लालगंज नीलम सोनकर
बिसवां नीलम वर्मा
तिलोई मयंकेश्वर सिंह
सलोन अशोक कोरी
सरेनी धीरेंद्र बहादुर सिंह
जगदीशपुर सुरेश पासी
कादीपुर राजेश गौतम
भोगनीपुर राकेश सचान
तेंदुआरी रमाकेश निषाद
रामपुर खास नागेंद्र प्रताप सिंह
बाबागंज केशव पासी
कुंडा सिंधुजा मिश्रा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *