आखिर चुनाव कितना महंगा…:कमिश्नर का पद छोड़कर चुनाव मैदान में उतरे आईपीएस असीम अरुण मांग रहे चुनावी चंदा

कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण करोड़पति प्रत्याशी हैं। एक पैतृक आवास समेत कुल 3 मकान हैं। गोमतीनगर के एचडीएफसी बैंक में असीम के खाते में 10.86 लाख रुपए हैं। वो करीब 45.66 लाख की चल संपत्ति के मालिक हैं। आप सोच रहे होंगे, हम आपको कन्नौज सीट से भाजपा प्रत्याशी की संपत्तियों का ब्योरा क्यों दे रहे हैं। इसकी जरूरत इसलिए पड़ी हैं, क्योंकि असीम अब जनता के सामने खुलकर वोट के साथ नोट भी मांग रहे हैं। उन्हें चुनावी चंदा चाहिए, ताकि वो प्रचार कर सके।

राजनीति के जानकार मानते हैं कि ये चुनावी पैतरा दरअसल जनता के बीच ईमानदार छवि को बनाने में मददगार होता हैं। सपा के गढ़ कन्नौज में उन्हें ऐसी ही छवि की आवश्यकता भी है। असीम अरुण ने हाल ही में अपने पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होकर राजनीतिक सफर की शुरुआत की है। वह भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। असीम ने कहा है, ‘चुनाव लड़ने के लिए धन की जरूरत है, लेकिन इसके लिए वह अपने विचारों से समझौता नहीं कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर ये लेटर लोगों को भेजा जा रहा है। इस पर रुपए देने के लिए जानकारी है।
सोशल मीडिया पर ये लेटर लोगों को भेजा जा रहा है। इस पर रुपए देने के लिए जानकारी है।

इसलिए वो सीधे जनता से रुपए मांग रहे हैं। चुनावी चंदा का उपयोग प्रचार में किया जाएगा। हाल में उन्होंने एक सार्वजनिक मंच से कहा, ‘मैं अपने जीवन को एक ऐसा प्रयोग मानता हूं, जिसमें अब मैं यह परख रहा हूं कि क्या ईमानदारी का रास्ता छोड़े बिना राजनीति में शामिल होना संभव है?’

कन्नौज में सपा लगा चुकी है जीत की हैट्रिक
बता दें, कन्नौज सीट पर समाजवादी पार्टी जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। पिछले तीन चुनाव लगातार जीत चुके सपा के अनिल दोहरे इस बार भी मैदान में हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने असीम अरुण को उनके मुकाबले में उतारा है। इस सीट पर तीसरे चरण के चुनाव के दौरान 20 फरवरी को मतदान होना है।

भाजपा के करोड़पति प्रत्याशी हैं असीम

भाजपा में असीम अरुण की सदस्यता के वक्त अनुराग ठाकुर और स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे थे। - फाइल फोटो
भाजपा में असीम अरुण की सदस्यता के वक्त अनुराग ठाकुर और स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे थे। – फाइल फोटो

आइए आपको असीम अरुण की संपत्ति का एक छोटा ब्योरा देते हैं। 2022 में दाखिल शपथपत्र के अनुसार उनकी सालाना कमाई 28.17 लाख है। 2017 में उनकी कमाई 16.62 लाख थी। उनकी पत्नी ज्योत्स्ना की सालाना आय 31.15 लाख है। गोमतीनगर के एचडीएफसी बैंक खाते में 10.86 लाख का बैलेंस है। वो एक इंडिगो और नैनो कार रखते हैं। उनके पास 60 हजार रुपए का सोना है। उनकी कुल अचल संपत्ति की वैल्यू 1.52 करोड़ है। जबकि 45.66 करोड़ की चल संपत्ति के वो मालिक हैं।

जानिए असीम अरुण को, पिता डीजीपी.. मां लेखिका थीं ..

  • असीम अरुण मूलरूप से कन्नौज के रहने वाले हैं।
  • उनके पिता स्व. श्रीराम अरुण यूपी के तेज तर्रार आईपीएस थे।
  • श्रीराम अरुण यूपी के डीजीपी भी रह चुके हैं।
  • उनकी मां स्व. शशि अरुण लेखिका रही हैं।
  • असीम 3 अक्टूबर 1970 को बदायूं में पैदा हुए थे।
  • असीम अरुण की प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के सेंट फ्रासिंस कॉलेज में हुई थी।
  • बीएससी की पढ़ाई के लिए दिल्ली चले गए।
  • असीम अरुण 1994 बैच के आईपीएस हैं।
  • इंडियन पुलिस सर्विस में आने के बाद यूपी के कई जिलों में तैनात रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *