यूक्रेन पर हमले के बाद संकट के कगार पर रूस की अर्थव्यवस्था, खुद रूस के अखबार ने कही यह बात

रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों ने रूसी अधिकारियों की यूक्रेन में कार्रवाई को लेकर उन पर शुरुआती पाबंदियां लगाने पर सहमति व्यक्त की है। 6 देशों ने तो रूस पर प्रतिबंध भी लगा दिए हैं। वहीं, दुनिया भर की मीडिया भी इस पर अपनी नजर बनाएं हुए है।

रूस के ऑनलाइन न्यूज पेपर द मॉस्को टाइम्स ने इसे युद्ध से यूक्रेन को नुकसान होने का अंदाजा लगाया है। इसका कहना है कि यूक्रेन पर हमले के बाद रूस की अर्थव्यवस्था संकट में आ जाएगी। आज पुतिन के मिलिट्री ऑपरेशन की घोषणा के कुछ ही मिनटों के भीतर गुरुवार सुबह रूसी रूबल अमेरिकी डॉलर और यूरो के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर पर 10% गिर गया।

द मॉस्को टाइम्स
द मॉस्को टाइम्स

कतर के अल-जजीरा ने इस मुद्दे को पूरा कवरेज दिया है। इस न्यूज चैनल ने पुतिन के इस कदम को अटैक बताया है। इससे साफ है कि उनका भी मानना है कि रूस जो कर रहे हैं वह गलत है।

अल-जजीरा
अल-जजीरा

चीन की मीडिया में इसे लेकर बहुत दिलचस्पी नहीं दिख रही है। द ग्लोबल टाइम्स ने इसे वॉर ना कहते हुए स्पेशल ऑपरेशन बताया है। इसका कहना है कि पश्चिमी प्रतिबंधों से यूक्रेन संकट को हल करने में मदद नहीं मिलेगी।

द ग्लोबल टाइम्स
द ग्लोबल टाइम्स

ब्रिटिश अखबार द गार्डियन ने लिखा है कि पुतिन के इस कदम से दुनिया भर में आक्रोश है। अखबार ने इसे वॉर कहा है।

द गार्डियन
द गार्डियन

बीबीसी ने भी पुतिन के इस कदम को अटैक बताया है। बीबीसी ने पूरी स्थिति को विस्तार से समझाया है।

बीबीसी
बीबीसी

द टाइम्स ऑफ इजराइल ने भी इसे अटैक बताया है। हालांकि, बातचीत से इस संघर्ष को सुलझाने का आह्वान किया है।

द टाइम्स ऑफ इजराइल
द टाइम्स ऑफ इजराइल

ये भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *