MP पुलिस के नए मुखिया का सफर ….

28 साल पहले विवेक जौहरी से रतलाम SP का चार्ज लिया था, आज उनसे ही DGP का प्रभार लेंगे….

मध्यप्रदेश पुलिस के नए मुखिया सुधीर सक्सेना होंगे। उनके नाम पर सरकार की मुहर लग चुकी है। वे 1987 बैच के IPS हैं। मौजूदा पुलिस महानिदेशक (DGP) विवेक जौहरी के रिटायर होने पर सक्सेना उनकी जगह लेंगे। आज से 28 साल पहले विवेक जौहरी जब रतलाम SP हुआ करते थे, तब उनके तबादले पर 12 अगस्त 1994 को सक्सेना ने उनसे SP का चार्ज लिया था। आज फिर इतिहास खुद को दोहराने जा रहा है। विवेक जौहरी DGP के पद से रिटायर हो रहे हैं, चार्ज सक्सेना लेंगे।

सुधीर सक्सेना को 2003 और 2012 में राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। ग्वालियर में पढ़े लिखे सक्सेना 23 साल की उम्र में IPS बने। उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना भी MP कैडर की IPS हैं। बेटा कौस्तुभ सक्सेना आईआईटियन है।

ग्वालियर से हैं, पहली पोस्टिंग जबलपुर में हुई
मूलत: ग्वालियर के रहने वाले सुधीर सक्सेना की स्कूल एजुकेशन महाराजबाड़ा स्थित गोरखी स्कूल से हुई। उन्होंने माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से इंजीनियरिंग करने के बाद दिल्ली से M.Tec किया। 1987 में इंडियन पुलिस सर्विस जॉइन की। पहली पोस्टिंग जबलपुर में सितंबर 1989 से अप्रैल 1990 तक बतौर CSP रहे। दिल्ली में भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में अगस्त 2021 से सेक्रेटरी (सुरक्षा) के पद पर कार्यरत रहे हैं। इससे पहले दिसंबर 2020 से अगस्त 2021 तक उन्होंने स्पेशल DG CISF का दायित्व संभाला। जून 2018 से दिसंबर 2020 तक सक्सेना CISF में एडिशनल DG के पद पर रहे।

7 साल CBI में सेवाएं दी
IPS सुधीर सक्सेना अगस्त 2002 से अगस्त 2009 तक CBI में DIG के पद पर रहे। इसके अलावा अगस्त 2009 से अगस्त 2011 तक दिल्ली स्थित मप्र सेक्रेटेरिएट में IGP के पद पर कार्य किया। अगस्त 2011 से अप्रैल 2012 तक पुलिस मुख्यालय में IGP (इंटेलिजेंस) और अप्रैल 2012 से जून 2012 तक OSD टू CM और ADG-OSD टू CM रहे। सितंबर 2013 से दिसंबर 2014 तक सक्सेना के पास ADG (एडमिन) का अतिरिक्त चार्ज भी रहा। दिसंबर 2014 से मई 2016 तक ADG (एडमिन) के पद पर रहने के बाद केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए। मई 2016 से जून 2018 तक गृह मंत्रालय में जॉइंट डायरेक्टर, जून 2018 से दिसंबर 2020 तक CISF के एडिशनल DG और दिसंबर 2020 से अगस्त 2021 तक CISF में स्पेशल DG के पद पर काम किया। अगस्त 2021 से दो फरवरी 2022 तक कैबिनेट सचिवालय नई दिल्ली में सेक्रेटरी (सुरक्षा) के पद पर कार्यरत रहे।

DGP सक्सेना का सफर

  • 1989 से 1990 तक CSP जबलपुर
  • 1990 से 1991 तक SDOP श्योपुर
  • 1991 से 1992 तक एडिशनल SP सिटी जबलपुर
  • 1992 से 1992 तक करीब 8 महीने कमांडेंट छठवीं बटालियन SAF
  • 1992 से 1993 तक SP राजगढ़
  • 1993 से 1994 तक SP छिंदवाड़ा
  • 1994 से 1997 तक SP रतलाम
  • 1997 से 2000 तक SP जबलपुर
  • 2000 से 2001 तक SSP रेडियो भोपाल
  • 2001 से 2002 तक DIG अजाक पुलिस मुख्यालय
  • 2002 से 2002 तक करीब 2 महीने DIG CID पुलिस मुख्यालय
  • 2002 से 2009 तक DIG CID
  • 2009 से 2011 तक IG, सेक्रेटरी मध्यप्रदेश भवन दिल्ली
  • 2011 से 2012 तक IG इंटेलिजेंस पुलिस मुख्यालय
  • 2012 से 2014 तक OSD टू CM, एडिशनल चार्ज ADG एडमिन पुलिस मुख्यालय
  • 2014 से 2016 तक ADG एडमिन पुलिस मुख्यालय
  • 2016 से 2018 तक जॉइंट डायरेक्टर GOI MHA दिल्ली
  • 2018 से 2020 तक एडिशनल DG CISF दिल्ली
  • 2020 से 2021 तक स्पेशल DG CISF दिल्ली
  • 2021 से सेक्रेटरी (सिक्योरिटी) कैबिनेट सेक्रेटेरिएट, नई दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *