बैतूल में शुद्धि अभियान – 2:आईपीएल में सट्टा लगाने वालों की जानकारी देने पर पुलिस देगी 2 हजार का ईनाम
पुलिस ने अवैध गतिविधियों को रोकने शुद्धि अभियान – 2 शुरू किया है। जिसमें आईपीएल सट्टे पर फोकस करते हुए सटोरियों को दबोचने के प्रयास किए जाएंगे। इसी कड़ी में पुलिस ने सट्टे की सूचना देने वाले को 2000 रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है।
एसपी सिमाला प्रसाद ने तीन महीने पहले जुआं, सट्टे के खिलाफ शुद्धि अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान में जुआरियों, सटोरियों पर कई बड़ी कार्रवाई की गई थी। अभियान में सूचनाकर्ता को एक हजार के ईनाम का वादा किया गया था। अब के पुलिस ने इसी अभियान का वर्जन – 2 जारी कर इसे शुद्धि अभियान – 2 नाम दिया है।
खास बात यह है कि इस अभियान में आईपीएल के सट्टे की कमर तोड़ने के लिए सटोरियों, बुकी और सट्टे की लत में पड़े लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की है। यह टीम न केवल इन गतिविधियों पर नजर रखेगी, बल्कि जानकारी मिलते ही कार्रवाई भी करेगी। इस मामले में जानकारी देने के लिए एडिशनल एसपी नीरज सोनी 9407091999 व डीएसपी 8982270179 के मोबाइल नंबर जारी किए गए है। इन नंबरों पर सट्टे की सूचना दी जा सकती है। जानकारी देने वालों को दो हजार का ईनाम भी दिया जाएगा।