भिंड … जयकुमार मिष्ठान व अशोक जैन हलवाई के गोदाम में घरेलू सिलेंडर हो रहे थे उपयोग, FIR…..

भिंड में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद अफसर जागे …

भिंड में बीते दिनों अशोक जैन हलवाई के गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में दो व्यक्तियों का जीवन संकट में आ चुका है। इस घटना में अशोक जैन का लड़का दीपू व एक अन्य कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया है। इसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स अफसरों ने पड़ताल की। घटना के बाद अशोक जैन व पड़ोस में जयकुमार मिष्ठान भंडार के गोदाम को जांचा गया। दाेनों जगह सुरक्षा मानक ताक पर मिले। इस घटना के बाद फूड सेफ्टी डिपोर्टमेंट द्वारा नोटिस जारी किया गया। वहीं, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से एफआइआर दर्ज कराई गई।

बीते रोज 27 अप्रैल को गोल मार्केट पर हलवाई अशोक जैन के गोदाम में सिलेंडर फटने की घटना के बाद मौके पर कनिष्ठ खाद्य एवं आपूर्ति अफसर सुनील मुदगल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि अशोक जैन के यहां घरेलु व कमर्शियल गैस सिलेंडरों का उपयोग हो रहा था। यहां पर गैस सिलेंडर की भी रिफ्लिंग की जाती थी। परंतु गोदाम के अंदर फायर सेफ्टी उपकरण नहीं लगाए गए। ऐसे में बड़ी चूक अशोक जैन हलवाई द्वारा की गई। जांच के दौरान मौके पर चार घरेलु व चार कमर्शियल जब्त किए गए। उक्त अशोक जैन प्रतिष्ठान के संचालक के खिलाफ घरेलू सिलेंडर का उपयोग किए जाने पर एफआइआर दर्ज कराई गई है।

गोदाम में घरेलु व व्यावसायिक सिलेंडर मिले। साथ ही गंदगी में बन रही थी मिठाइयां
गोदाम में घरेलु व व्यावसायिक सिलेंडर मिले। साथ ही गंदगी में बन रही थी मिठाइयां

जयकुमार प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान, गंदगी में तैयार होते थे पकवान

इसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति और फूड सेफ्टी अफसरों ने शहर की प्रतिष्ठित दुकान के गोदाम पर छापा मारा था। यहां फूड सेफ्टी अफसरों ने गंदगी के बीच मिठाइयां तैयार होते हुए पाई थीं। फूड सेफ्टी अफसर रीना बंसल ने पाया कि जहां लोगों को खाने के लिए मिठाइयां तैयार की जा रही है। वहां गंदगी की भरमार है। सुरक्षा मानक फोलो नहीं हो रहे। रस्सी बांधकर कपड़े सुखाए जा रहे नीचे मिठाइयां तैयार की जा रही थी। जूते चप्पल पहनकर लोग आ जा रहे थे। इस पर नोटिस जारी किया गया है। वहीं कनिष्ठ खाद्य एवं आपूर्ति अफसर सुनील मुदगल ने भी व्यापारिक स्थल की जांच की। यहां व्यापारिक स्थल पर घरेलु सिलेंडरों का उपयोग होते हुए पाया। मौके पर अफसरों को आठ कमर्शियल व छह घरेलु सिलेंडर का उपयोग होते हुए पाया था। घरेलु सिलेंडर उपयोग किए जाने पर जयकुमार जैन के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *