घर में AC लगा है तो लौटा दीजिए राशन कार्ड:मुरादाबाद के DM बोले– कार्ड सरेंडर नहीं किया तो दर्ज कराएंगे FIR

घर में AC है या फिर आप किसी चार पहिया वाहन के मालिक हैं तो आप राशन कार्ड नहीं रख सकते। आपको अपना राशन कार्ड तुरंत सरेंडर करना होगा।

मुरादाबाद के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि राशन कार्ड सरेंडर नहीं करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएंगी।सस्तें खाद्यान के लिए सरकार ने पात्रता की शर्तें तय कर दी हैं। ऐसे लोग जिनके पास 5 एकड़ भूमि है, चार पहिया वाहन है, शस्त्र के 2 लाइसेंस हैं या फिर घर में एसी लगा है, उन्हें सस्ता राशन अब नहीं दिया जाएगा।

सरकार ने अभियान चलाकर ऐसे लोगों के राशन कार्ड वापस लेने के आदेश दिए हैं। मुरादाबाद जिले में इसे लेकर गांव-गांव और मोहल्लों में मुनादी कराई जा रही है।

DM ने कहा- 3000 कार्ड सरेंडर हुए

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में 3000 लोगों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं। बाकी सभी से भी तुरंत राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए कहा गया है। डीएम ने कहा कि जो लोग पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करते, उन्हें तुरंत अपने राशन कार्ड सरेंडर करने होंगे।

ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कार्ड धारकों से उतने राशन के जितनी रकम वसूल की जाएगी जो उन्होंने कार्ड पर लिया होगा। इसके साथ ही उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।

DM ने टीमें गठित कीं

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कार्ड धारकों की जांच के लिए टीमों का गठन किया है। पूर्ति विभाग के साथ ही इसमें रेवेन्यू विभाग के अधिाकरियों को भी लगाया गया है। डीएम ने कहा कि टीमें जल्द यह छांट लेंगी कि जिले के कुल राशन कार्ड धारकों में पात्र कार्ड धारकों की संख्या के कितनी है। इसके बाद कार्ड सरेंडर नहीं करने वाले अपात्र कार्ड धारकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *