bhind ….थाना प्रभारी पर फूल बरसाकर दी विदाई …..

आठ महीने में एक भी गोली नहीं चली, गांव की चौपाल पर बैठक ग्रामीणों से बनाया था रिश्ता….

 

भिंड जिले के भारौली थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह का तबादला मेहगांव थाने पर हो गया। विदाई समारोह के दौरान गांव के युवक, बूढ़े थाना प्रभारी काे विदा करने आए। गांव के लोगों ने अपने नेता जी की तर्ज पर थाना प्रभारी का स्वागत सत्कार कर विदाई दी। फूलमाला पहनाई गई। फूल बरसाकर विदाई की गई।

थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह के विदाई समारोह में ग्रामीणों के आगे ने के पीछे कारण यह है कि भारौली थाना हमेशा अपराध से जुड़ा रहा। यहां सिंध नदी की रेत खदानें है। रेत खदानों पर आए दिन गोली बारी, मारपीट जैसे अपराध घटित होते रहे हैं। आठ महीने पहले सतेंद्र सिंह ने लहार थाने से आकर भारौली थाने का चार्ज लिया था। आठ महीने में भारौली थाना क्षेत्र के किसी भी गांव में कोई अपराध दर्ज नहीं हुआ। कही पर गोली चलने की सूचना नहीं दर्ज नहीं की गई। थाना प्रभारी स्वयं हर रोज अलग-अलग गांव में पहुंचकर चौपाल पर लोगों के साथ मिलते थे। बैठते थे। बातचीत करते थे। इस तरह से पुलिस के साथ समाज के बीच पुलिस की छबि को सुधारने का काम किया। इससे अपराध रुके वहीं लोगों के दिनों में जगह बनाई थी। पुलिस रिकॉर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले आठ महीने में भारौली थाना क्षेत्र में सीएम हेल्पलाइन का एक भी केस पेंडिंग आठ महीने में नहीं रहा। लोगों की समस्या को सुनकर तत्काल निराकरण कराया गया। भारौली थाना क्षेत्र के लोगों को एसपी ऑफिस तक जाने से पहले सुनवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *