खतरे में उद्धव सरकार, फडणवीस दिल्ली रवाना, नड्डा के साथ अमित शाह की बैठक समाप्त
विधान परिषद चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आ गया है। मंगलवार सुबह जानकारी आई कि उद्धव सरकार के 12 बागी विधायकों ने गुजरात के सूरत में डेरा डाल दिया है और उनके साथ शिवसेना के वरिष्ठ नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद हैं। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र सरकार में हलचलें तेज हो गईं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
संजय राउत को विनम्रता से बात करनी चाहिए: चंद्रकांत पाटिल
महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे एक मिसाल हैं। संजय राउत को विनम्रता से बात करनी चाहिए।
महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बननी तय: शिवेंद्रराजे
महाराष्ट्र से भाजपा विधायक शिवेंद्रराजे भोसले ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बननी तय है।
नड्डा के साथ अमित शाह की बैठक समाप्त
महाराष्ट्र में सियासी उठापठक की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात के बाद अमित शाह अमित शाह एक गाड़ी में बाहर निकले हैं।