ग्वालियर नगर निगम के विजेता पार्षदों का एनालिसिस …?

आधे से ज्यादा वार्डों की जिम्मेदारी सभांलेगीं महिलाएं, 19 वार्डों की कमान व्यापारियों के हाथ में….

ग्वालियर नगर निगम की परिषद में इस बार महिला पार्षद ज्यादा रहेंगी। दरअसल निर्वाचन आयोग ने तो परिषद में 50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की थी। लेकिन, शहर के मतदाताओं ने 36 महिलाओं को पार्षद बनाकर निगम में भेजा है। जबकि रिजर्वेशन रोस्टर में 66 पार्षदों वाली इस परिषद में 33 सीट महिला पार्षदों के लिए आरक्षित थी। यह खुलासा 66 वार्डों के पार्षद उम्मीदवारों की प्रोफाइल एनालिसिस रिपोर्ट में हुआ है। जबकि 31 पार्षदों ने 12वीं तक की पढ़ाई भी पूरी नहीं की है।

आधी से ज्यादा सीटों पर जीतीं महिलाएं

अब ग्वालियर नगर निगम के आधे से ज्यादा वार्डों की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ में हैं। 66 में से 36 वार्डों में महिला पार्षद चुनी गई हैं। बता दें कि महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित थीं। लेकिन कुछ अनारक्षित वार्डों में भी महिलाओं ने जीत दर्ज की है।

व्यापारियों के हाथ में 19 वार्डों की कमान

ग्वालियर नगर निगम में 21 वार्डों में गृहणियों ने जीत दर्ज की है। वहीं व्यापारियों ने 19 वार्ड जीते हैं। 10 वार्डों में प्राइवेट नौकरी वाले, 3 में ठेकेदार और 2 में किसान प्रत्याशी जीते हैं। बाकी विजेताओं का पेशा चार्ट में देख सकते हैं।

12वीं पास भी नहीं 31 विजेता

चुनाव जीतने वाले 66 पार्षदों में से 31 पार्षदों ने 12वीं कक्षा भी पास नहीं की है। वहीं 10 विजेता पोस्ट ग्रैजुएट हैं और 7 विजेता ग्रैजुएट हैं। पीएचडी और एलएलबी कर चुके 1-1 प्रत्याशी भी चुनाव जीते हैं। बाकी विजेताओं की शिक्षा चार्ट में देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा ओबीसी के उम्मीदवार जीते

ग्वालियर नगर निगम में सबसे ज्यादा ओबीसी के 27 उम्मीदवार जीते हैं। वहीं सामान्य वर्ग के 26 प्रत्याशी जीते हैं। वहीं एससी कैटेगरी के 11 उम्मीदवार और एसटी कैटेगरी के सिर्फ 1 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं।

भाजपा को मिली आधे से सिर्फ 1 सीट ज्यादा

भाजपा को चुनावों में फिक्स बहुमत लायक सीटें मिली हैं। नगर निगम में कुल 66 वार्ड हैं वहीं भाजपा ने 34 सीटें जीती हैं। 25 वार्डों में कांग्रेस पार्टी विजयी हुई है। 1 वार्ड में बसपा और 6 वार्डों में निर्दलीय जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *