भिंड : जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कामना सिंह से …?
बोली- MBA की पढ़ाई में सीखा मैनेजमेंट, अब जिले को विकास में अग्रणी बनाऊंगी….
भिंड में बीजेपी नेता केपीसिंह भदौरिया की बहू कामना सुनील सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष में निर्विरोध निर्वाचित हुई। उन्हें 15 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन प्राप्त हुआ। शेष 6 पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भागीदारी न लेकर दूरी बनाई रखी। ……. टीम ने जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर खास बातचीत की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कामना सिंह ने कहा कि मैंने एमबीए की पढ़ाई की है। मैंनेजमेंट के गुर सीखे। महिलाएं, पुरूषों से ज्यादा कुशल मैनेजमेंट संभालती है। जिला पंचायत में विकास के लिए अपनी पढ़ाई के मैनेजमेंट के गुर का उपयोग करूंगी। भिंड को अग्रणी जिला बनाकर रहूंगी।
उन्होंने मालनपुर औद्योगिक विकास और युवाओं के रोजगार पर किए गए सवाल का जवाब देते हुए बताया कि मैं पढ़ी लिखी महिला हूं। शासन की योजनाओं को भलीभांति समझती हूं। मैं बेरोजगारों युवाओं के रोजगार दिलाए जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार कई योजनाएं लेकर आई है इन योजनाओं का लाभ जरूरत मंदों को दिलाया जाएगा।
भिंड जिलें में 21 जिला पंचायत सदस्यों में 16 महिलाएं चुनकर आई है। इसे किस दृष्टि से देखती हैं?
इस प्रश्न के जवाब में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह ने कहा कि महिलाएं कुशल प्रबंधक होती है। महिलाओं के चुनकर आने, ये एक संकेत मात्र है कि अब भिंड जिला पिछड़ा जिला न रहकर विकास की पंक्ति में खड़ा होने जा रहा है। इसी दौरा बालिका शिक्षा पर किए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा किमहिलाएं पढ़ाई लिखाई के महत्व को अच्छे से समझती है। वे हर गांव की बेटी की शिक्षा पर जोर देंगी। महिलाएं अपने हित को अच्छे से समझती है। कृषि और किसान को विकसित बनाने के बारे में बोलते हुए कहा कि देश में दिन-प्रति दिन उन्नत खेती के नए नए तरीके आ रहे है। किसानों के बीच जागरूकता का अभाव है। सबसे पहले किसानों में शासन की योजनाओं के बारे में जनजागरूकता लाई जाएगी। किसान, शासन की योजना का लाभ लेकर समक्ष किसान बनेगा। इस दौरान उन्होंने बार-बार जिले के समग्र विकास की बात कही। कामना सिंह ने कहा कि मेरा लक्ष्य जिले का संपूर्ण विकास की ओर ले जाना है। प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को दिलाना है।