किसान अपनी फसल की स्वयं करे गिरदावरी …? पटवारी के नहीं लगाने होंगे चक्कर, MP किसान ऐप पर फसल होगी दर्ज

प्रदेश सरकार ने मेरी गिरदावरी, मेरा अधिकार कार्यक्रम शुरू किया है। इसका फायदा भिंड जिले का किसान भी उठा सकेगा। इस कार्यक्रम के तहत किसान खुद एमपी किसान ऐप पर अपनी फसल की गिरदावरी की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इस जानकारी का उपयोग फसल हानि, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, भावांतर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण में किया जाएगा। किसानाें द्वारा दर्ज की गई जानकारी को विभाग की आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और पटवारी से सत्यापन होगा। MPKISAN app पर मेरी गिरदावरी, मेरा अधिकार में किसान को यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है कि वे अपने खेत से ही स्वयं फसल की जानकारी रजिस्टर सकते हैं।

ऐसे दर्ज करें जानकारी

एमपी किसान एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। किसान ऐप लॉगिन कर फसल स्व.घोषणा, दावा आपत्ति ऑप्शन पर क्लिक कर अपने खेत को जोड़ सकते हैं। खाता जोड़ने के लिए प्लस ऑप्शन पर क्लिक कर जिला, तहसील, ग्राम, खसरा आदि का चयन कर एक या अधिक खातों को जोड़ा जा सकता है।

खाता जोड़ने के बाद खाते के सभी खसरा की जानकारी ऐप में उपलब्ध होगी। उपलब्ध खसरा की जानकारी में से किसी भी खसरे पर क्लिक करने पर एआई के माध्यम से संभावित फसल की जानकारी उपलब्ध होगी। किसान के सहमत होने पर एक क्लिक से फसल की जानकारी को दर्ज किया जा सकेगा। संभावित फसल की जानकारी से असहमत होने पर खेत में बोई गई फसल की जानकारी खेत में उपस्थित होकर लाइव फोटो के साथ दर्ज कराई जा सकती है।

एप पर किसानों को ये सुविधा मिलेगी

किसान मेरी गिरदावरी, मेरा अधिकार में खुद फसल की गिरदावरी की जानकारी दर्ज कराकर रजिस्टर कर हो सकते हैं। ऐप की मदद से किसान जिला, तहसील, गांव और खसरा आदि का चयन कर अपने खाते को जोड़ सकते हैं। ऐप से किसानों से संबंधित अन्य योजनाओं की जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *