भारत के लोग दुनिया में सबसे इंटेलिजेंट और मेहनती, फिर भी हम पीछे क्यों? CM केजरीवाल का सवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि भारत के लोग दुनिया में सबसे इंटेलिजेंट और मेहनती हैं, फिर भी हम पीछे क्यों रह गए? भगवान ने हमें देने में कोई कमी नहीं छोड़ी. कुछ लोग पूछते हैं कि क्या भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है?
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा है. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज हम सब मिलकर हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाएंगे और भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने का संकल्प लेंगे. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हर कदम पर तिरंगा दिखेगा. देश के लिए भगत सिंह शहीद हुए थे. 75 साल में देश में तरक्की हुई, लेकिन इन 75 सालों में कई देश हमसे आगे निकल गए. हमें भारत को नंबर एक बनाना है.
देशभर में सबसे ज्यादा तिरंगे दिल्ली में लगे

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दूसरे स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह थे. 23 साल की उम्र में कोई इंजीनियरिंग कर रहा होता है, कोई गर्लफ्रेंड ढूंढ रहा होता है, लेकिन 23 साल की उम्र में उन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी. पूरी दिल्ली में हमने 500 तिरंगे लगाए हैं. दिल्ली आज तिरंगों का शहर बन गई है. देशभर में सबसे ज्यादा तिरंगे यहां हैं. आज यहां आते हुए उनमें से मुझे नौ तिरंगे दिखे. हमारा यही मकसद था. हम रोजमर्रा की जिंदगी में देश को भूल जाते हैं, लेकिन दिल्ली आपको भूलने नहीं देगी.

25 लाख बच्चों को तिरंगे बांटे गए

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली में 25 लाख बच्चों को तिरंगे बांटे गए हैं. 100 जगह कार्यक्रम चल रहे हैं. हम 5 बजे हाथ में तिरंगा लेकर एक साथ राष्ट्रगान गाएंगे. 75 साल की आजादी के इस मौके पर एक प्रश्न मन में उठता है. हमने 75 साल में काफी प्रगति की, लेकिन कई देश भारत से आगे निकल गए. सिंगापुर हमसे 15 साल बाद आजाद हुआ, जापान द्वितीय विश्व युद्ध में बर्बाद हो गया था, जर्मनी भी तहस-नहस हो गया था, लेकिन सब हमसे आगे निकल गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *