बीते 5 साल में 646 का हुआ चयन, इनमें से 366 लड़कियां …!

प्रदेश में सिविल जज परीक्षा में महिलाओं का दबदबा:बीते 5 साल में 646 का हुआ चयन, इनमें से 366 लड़कियां …

मध्यप्रदेश सिविल जज परीक्षा के बीते पांच साल के परिणाम में महिला अभ्यर्थियों का पलड़ा भारी रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल चयनित अभ्यर्थियों में 50 फीसदी से ज्यादा संख्या महिलाओं की है। यही नहीं बीते पांच में से चार बार लड़कियों ने ही प्रदेश की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

परीक्षा 2017 से लेकर परीक्षा 2021 के परिणाम के अनुसार कुल 646 अभ्यर्थियों का सिविल जज परीक्षा में चयन हुआ। इसमें 346 यानी कि लगभग 57 प्रतिशत अभ्यर्थी लड़कियां हैं। इसके साथ ही ना केवल चयनित अभ्यर्थियों में लड़कियों का प्रतिशत ज्यादा है, बल्कि टॉप टेन में भी लड़कियों की संख्या ज्यादा रही है।

पढ़ाई में ज्यादा गंभीर रहती हैं छात्राएं

लंबे समय से छात्रों को सिविल जज की तैयारी करा रहे भूषण आहूजा ने बताया- महिला अभ्यर्थी पढ़ाई में ज्यादा गंभीर होती हैं। एकाग्रचित होकर तैयारी करती हैं साथ ही लक्ष्य के प्रति समर्पित रहती हैं।

वहीं माधव लॉ कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी एडवोकेट राजेंद्र सिंह धाकड़ का मानना है कि पुरुष अभ्यर्थियों पर कानून की पढा़ई पूरी करने के साथ ही आजीविका कमाने का दबाव रहता है।

ऐसे में वे वकालत के साथ-साथ तैयारी करते हैं। ताकि घर खर्च में सहयोग कर सके। यही कारण है कि महिलाओं की तुलना में पुरुष अभ्यर्थी थोड़ी कम संख्या में सिविल जज परीक्षा में सफल हो पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *