देश में 71 फीसदी लोग नहीं खा पाते पौष्टिक भोजन
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन में बर्बाद होता है खाना …
देश में 71 फीसदी लोग नहीं खा पाते पौष्टिक भोजन …
उससे ज्यादा खाना हम बर्बाद कर देते हैं ..!
प्रदेश में 68% लोग संतुलित भोजन नहीं कर रहे हैं। सिर्फ 32% ही हेल्दी डाइट लेते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, 65 किलो के व्यक्ति को भोजन के रूप में पूरे दिन में 2110 कैलोरी भोजन लेना चाहिए। वहीं 65 किलो की महिला को 1700 कैलोरी। देश-दुनिया की बात करें तो भारत के 71% लोग पौष्टिक भोजन नहीं कर पाते हैं, जबकि एशिया में यह आंकड़ा 43.5% और अफ्रीका में 80% है। खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की रिपोर्ट कहती है कि भारत में हेल्दी डाइट पर प्रति व्यक्ति रोजाना (2020 में) अनुमानित 2.97 डॉलर खर्च किया जाता है। चार सदस्यीय परिवार के लिए हर महीने 7,600 रुपए खाने पर खर्च किए जाते हैं। 70.5% फीसदी भारतीय स्वस्थ आहार लेने में असमर्थ हैं।
पौष्टिक भोजन को अपनाएं
एम्स की वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ डॉ. भावना अहरवार ने बताया कि रोज 65 किलो के एडल्ट को 2110 कैलोरी भोजन लेना चाहिए। महिला को 1700 कैलोरी। इसमें
65-70% कार्बोहाइड्रेट, 10-15% प्रोटीन और 15-20% तक फैट फूड ले सकते हैं। लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि वे पौष्टिक भोजन खाएं और फास्ट फूड से दूरी बनाएं।
चावल: एक कटोरी कैलोरी: 150-200
रोटी 2 या 3
कैलोरी: 250-300
दहीएक कटोरी
कैलोरी: 75-100
सलादबड़ी कटोरीकैलोरी: 50
सब्जी: एक कटोरी कैलोरी: 80-100
यह सत्य है कि अगर हर कोई खाना बर्बाद करना बंद कर दे तो देश-प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा… इसे मुमकिन करना मुश्किल है, लेकिन सभी मिलकर प्रयास करें तो इसे मुमकिन कर सकते हैं। आज विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर हम यह प्रण लें कि अब थाली में एक भी दाना नहीं छोड़ेंगे तो रिजल्ट भी हमें जल्दी ही मिल जाएगा।
भोपाल. राजधानी में हर रोज हजारों लोगों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट रहता है। वहीं होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज गार्डन में इतना खाना बच जाता है कि दो से ढाई हजार लोगों का पेट भर जाए, लेकिन इन भोजन को जमा करने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। हालांकि कुछ सामाजिक संगठन अपने स्तर पर इस काम को करते हैं, जिससे शहर में अलग-अलग स्थानों पर 500 से 700 लोगों का पेट भरता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी के 800 छोटे-बड़े रेस्टोरेंट, ढाबों, होटलों और 150 मैरिज गार्डन की सूची तैयार कर इनके यहां बचने वाले खाने को एक जगह जमा करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसके लिए एक ऐप भी बनवाया था, जिसमें 200 होटल और 50 मैरिज गार्डन जुड़ चुके हैं। हालांकि बजट के अभाव में ऐप बंद हो गया। अब फोन पर सूचना देकर बचा खाना जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता है।
प्रेरणा सेवा ट्रस्ट, भोपाल: यह ट्रस्ट 22 सालों से हमीदिया अस्पताल में मरीजों के साथ आए अटेंडर्स को खाना खिला रहा है। हर दिन करीब 500 लोगों को भोजन पहुंचाते हैं। अब इससे शहर के कई लोग जुड़ चुके हैं। अपने जन्मदिन, एनवर्सरी, त्योहार आदि पर लोग स्वेच्छा से खाना खिलाते हैं। हेल्पलाइन नंबर – 0755 254 9202
अन्नपूर्णा भोजन सेवा केंद्र: भोपाल में रटायर्ड व व्यापारी द्वारा संचालित ये रसोई 2018 से कैंसर हॉस्पिटल में हर दिन 250 लोगों तक खाना पहुंचाती है। इसकी 22 लोगों की टीम है और शहर के 1500 परिवार जुड़े हैं।
विभाग की तरफ से ऐप बनवाया गया था, जिसमें होटल और रेस्टोरेंट में बचे हुए हुए खाने की सूचना संचालक देते थे। इस खाने को अलग-अलग संगठनों की मदद से जमा कर बंटवाया भी जाता था, लेकिन बजट के अभाव में ऐप बंद हो गया है। अब फोन पर ही सूचना देकर काम हो रहा है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, भोपाल
प्रदेश में 32 फीसदी लोगों को ही मिल पा रही हेल्दी डाइट …