भिंड विधायक संजीव कुशवाह फिर से हुए हाथी पर सवार !

 भिंड विधायक संजीव कुशवाह फिर से हुए हाथी पर सवार
MP Election 2023: भाजपा से टिकट कटने से नाराज चल रहे भिंड विधायक संजीव सिंह गुरुवार को बसपा में शामिल हो गए। सात माह पहले भाजपा में रहते हुए संजीव सिंह ने एक बैठक के दौरान गले में बसपा का गमछा पहन लिया था।

भाजपा से टिकट कटने से नाराज चल रहे भिंड विधायक संजीव सिंह गुरुवार को बसपा में शामिल हो गए ..

 ग्वालियर :भाजपा से टिकट कटने से नाराज चल रहे भिंड विधायक संजीव सिंह गुरुवार को बसपा में शामिल हो गए। सात माह पहले भाजपा में रहते हुए संजीव सिंह ने एक बैठक के दौरान गले में बसपा का गमछा पहन लिया था। फोटो इंटरनेट मीडिया पर जमकर बहुप्रसारित हुआ था। वर्ष 2018 में बसपा से चुनाव जीतने के बाद भिंड विधायक संजीव सिंह अप्रैल 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे।

वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भाजपा ने उनका टिकट काटकर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह को टिकट दे दिया। इससे, नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। उधर बसपा ने रक्षपाल सिंह टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। गुरुवार को रक्षपाल सिंह ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लाइव आकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक अफवाह चल रही है कि मेरा टिकट कट गया है। इस तरह की अफवाह में आप लोग न आएं। 27 तारीख की सुबह नामांकन जमा करने जाऊंगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *