इनमें से 424 पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं !

मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 424 पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं
MP में 424 दागी लड़ रहे चुनाव …!
कांग्रेस के 117, भाजपा के 61 कैंडिडेट पर आपराधिक मामले दर्ज; नेताओं ने खुद बताया

इनमें कांग्रेस 117, निर्दलीय 110, भाजपा 61, आम आदमी पार्टी 22, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 21, बहुजन समाज पार्टी 19, समाजवादी पार्टी के 19 समेत अन्य पार्टियों के उम्मीदवार शामिल हैं। इनके विरुद्ध हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा, प्रॉपर्टी विवाद, धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों में केस दर्ज हैं।

कई उम्मीदवारों ने अपने विरुद्ध आरोप तय होने की जानकारी भी दी है। कुछ उम्मीदवारों के विरुद्ध कोर्ट में चालान भी पेश हो चुके हैं। आयोग ने इन उम्मीदवारों के लिए दर्ज प्रकरण की जानकारी मीडिया (प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक) में प्रकाशित कराने की डेडलाइन 14 नवंबर तय की है।

राजनीतिक दलवार उम्मीदवारों पर दर्ज अपराध

पार्टी दर्ज केस
कांग्रेस 117
निर्दलीय 110
भाजपा 61
आम आदमी पार्टी 22
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 21
बहुजन समाज पार्टी 19
समाजवादी पार्टी 19
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 8
विंध्य जनता पार्टी 3
बहुजन मुक्ति पार्टी 3
भारत आदिवासी पार्टी 3
इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी 2
पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक 2
वास्तविक भारत पार्टी 2
सपाक्स पार्टी 2

इन दलों के एक-एक कैंडिडेट पर केस
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया, संयुक्त क्रांति पार्टी, समाजवादी आम जनता पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, राष्ट्रीय नव जागरण पार्टी, पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड, राष्ट्रीय निर्माण पार्टी, राष्ट्रवादी भारत पार्टी, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी, नेशनल वर्ल्ड लीडर पार्टी, नर्मदाखंड नव निर्माण सेना, जन अधिकार पार्टी, जनता कांग्रेस, जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, मालवा कांग्रेस, गण सुरक्षा पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्स, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, भारतीय वीर दल, भारतीय ट्राइबल पार्टी, भारतीय स्वर्णिम युग पार्टी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमी, अहिंसा समाज पार्टी और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के एक-एक कैंडिडेट पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *