मोदी कैबिनेट के 80% मंत्री ग्रेजुएट या ज्यादा पढ़े …39% के खिलाफ आपराधिक …..

मोदी कैबिनेट के 80% मंत्री ग्रेजुएट या ज्यादा पढ़े
11 मंत्री बारहवीं पास; 39% के खिलाफ आपराधिक मामले; इनमें से 98.5% करोड़पति

पीएम मोदी ने 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। उनकी कैबिनेट में कुल 72 मंत्री हैं। - Dainik Bhaskar

पीएम मोदी ने 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। उनकी कैबिनेट में कुल 72 मंत्री हैं।

मोदी 3.0 के नए केंद्रीय मंत्रिमंडल में 71 मंत्रियों में से 80% ग्रेजुएट या ज्यादा पढ़े हैं। वहीं, 11 (15%) मंत्रियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 12वीं तक घोषित की है। 3 डिप्लोमा होल्डर्स हैं। मंत्रियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों पर नजर डालें तो 28 (39%) मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इनमें से 19 ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जिनमें हत्या का प्रयास, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध आदि शामिल हैं। इसका खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा जारी रिपोर्ट में हुआ।

करोड़पति मंत्रियों की बात करें तो 70 (98.5%) के पास 1 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। इनमें से 6 ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है। सबसे कम संपत्ति हम पार्टी के ​जीतन राम मांझी (30 लाख+) ने घोषित की है। इसके अलावा, एडीआर के अनुसार, 71 मंत्रियों की औसत संपत्ति 107.94 करोड़ रुपए है।

ऐसा है सांसदों का क्राइम रिपोर्ट कार्ड
18वीं लोकसभा का रिजल्ट 4 जून को आया है। नए चुने गए 543 सांसदों में से 46% यानी 251 पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इनमें से 27 सांसदों को अलग-अलग अदालतों से दोषी करार दिया जा चुका है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक दागी सांसदों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 2019 में क्रिमिनल केस वाले 233 (43%) सांसद लोकसभा पहुंचे थे।

नए चुने गए 251 सांसदों में से 170 पर बलात्कार, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे केस हैं। भाजपा के 63, कांग्रेस के 32 और सपा के 17 सांसदों पर गंभीर अपराध दर्ज हैं। लिस्ट में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 7, DMK के 6, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के 5 और शिवसेना के 4 सांसदों के नाम हैं।

नए चुने गए 251 सांसदों में से 170 पर बलात्कार, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे केस हैं। भाजपा के 63, कांग्रेस के 32 और सपा के 17 सांसदों पर गंभीर अपराध दर्ज हैं। लिस्ट में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 7, DMK के 6, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के 5 और शिवसेना के 4 सांसदों के नाम हैं।

लोकसभा में चुने जाने के कारण राज्यसभा की 10 सीटें खाली
राज्यसभा के 10 सदस्यों के लोकसभा में निर्वाचित होने के कारण सीटें खाली हो गई हैं। इनमें बिहार से मीसा भारती व विवेक ठाकुर, असम से कामाख्या प्रसाद व सर्बानंद सोनोवाल, और महाराष्ट्र से छत्रपति उदयनराजे भोंसले व पीयूष गोयल की सीट शामिल है।

हरियाणा से दीपेंद्र सिंह हुड्डा, मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजस्थान से के. सी. वेणुगोपाल और त्रिपुरा से बिप्लब कुमार देब की भी सीट है। राज्यसभा सचिवालय ने खाली पदों को अधिसूचित कर यह जानकारी दी है। इन सीटों पर जल्द चुनाव होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *