बेटे के सामने पत्रकार की गोली मार कर हत्या ..

बेटे के सामने पत्रकार की गोली मार कर हत्या
बाइक सवार बदमाशों ने कनपटी से सटाकर फायरिंग की; पिछले साल भी हुआ था हमला
सलमान खान (35) अस्पताल के किनारे स्कूटी पर बैठा था। इसी दौरान तीन लोग पहुंचे और कनपटी से सटाकर गोली चला दी।

राजगढ़ जिले के सारंगपुर में अस्पताल रोड पर बाइक सवार तीन लोगों ने स्थानीय पत्रकार की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात 9 बजे की है। सलमान खान (35) अस्पताल के किनारे स्कूटी पर बैठा था। इसी दौरान तीन लोग पहुंचे और कनपटी से सटाकर गोली चला दी। वारदात के वक्त सलमान का 9 साल का बेटा भी उसके साथ था।

गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को बताया कि बाइक सवारों ने सलमान को देखते ही बिना बात किए गोली मार दी। सलमान पर पिछले साल भी हमला हुआ था।

घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे

जिस समय गोली मारी गयी उसी समय घटनास्थल से महज 50 कदम की दूरी पर एसडीओपी अरविंद सिंह गाड़ी से आ रहे थे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही बाइक सवार गोली मार कर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे।

सलमान लंबे समय से इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार और यूट्यूब चैनल में काम करता था।

मृतक सलमान खान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ।
मृतक सलमान खान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ।
कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट के साथ सलमान।
कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट के साथ सलमान।
सलमान का पिछले साल का वीडियो। उस पर 5 बदमाशों ने सलमान पर चाकू और तलवार से हमला किया था।
सलमान का पिछले साल का वीडियो। उस पर 5 बदमाशों ने सलमान पर चाकू और तलवार से हमला किया था।

पिछले साल भी सलमान पर हुआ था हमला

थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा ने बताया कि पिछले साल 9 फरवरी 2023 को आपसी रंजिश के चलते 5 बदमाशों ने सलमान पर चाकू और तलवार से हमला किया था। उसे गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया था। सलमान ने बताया था कि नगर में रहने वाले शारुख से उसका विवाद चल रहा है, जिसके चलते शाहरुख ने सलमान के भाई से मारपीट की थी। इसके बाद सलमान ने इस मामले में शाहरुख पर FIR दर्ज की थी।

सलमान का आरोप था कि इसी विवाद के चलते हत्या के लिए उस समय शाहरुख ने भोपाल से युवकों को बुलवाया था। सलमान अपने अखबार के कार्यालय में लोगों के साथ बैठकर चर्चा कर रहा था। उसी वक्त 4 से 5 लोगों ने उस पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया था। बाद में मामले में समझौता हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *