अरविंद केजरीवाल को अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं, लिखा-काम बोलता है

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल को शुभकामनाएं दी है। अखिलेश यादव ने ट्विटर पर केजरीवाल के साथ एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा ”दिल्ली के अभूतपूर्व कल्याण और विकास की निरंतरता की शुभकामनाएँ! काम बोलता है।” दिल्ली में चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने जनता से काम के आधार पर वोट मांगे है। प्रचार के दौरान केजरीवाल शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा को लेकर वोट मांगते नजर आए है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाएगी। केजरीवाल ने सिविल लाइंस इलाके में एक मतदान केंद्र पर पत्नी सुनीता तथा बेटे पुलकित के साथ मतदान करने के बाद कहा कि दिल्ली के लोग आप सरकार के कामों के आधार पर वोट करेंगे। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पहली बार मतदाता बने अपने बेटे समेत परिवार के साथ वोट डाला। सभी युवा मतदाताओं से वोट डालने का अनुरोध करता हूं। आपकी भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है।’’

Akhilesh Yadav

@yadavakhilesh

दिल्ली के अभूतपूर्व कल्याण और विकास की निरंतरता की शुभकामनाएँ!

Twitter पर छबि देखें

उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी महिलायें वोट डालने जरूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।’’ मतगणना 11 फरवरी को होगी। पटपड़गंज से चुनाव लड़ रहे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि लोगों को अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए वोट डालना चाहिए। यह पूछने पर कि क्या इस चुनाव में शाहीन बाग मुद्दा रहेगा, इस पर सिसोदिया ने कहा कि जिन लोगों ने इसे उठाया था जब वे आज वोट डालने गए तो उन्होंने इस मुद्दे से इतर अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के पक्ष में वोट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *