बिहार

राहुल गांधी बोले- चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था ?

राहुल गांधी बोले- चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था
NDA को 200+ सीटें, महागठबंधन 35 पर सिमटा, जनसुराज का खाता भी नहीं खुला

NDA को 2020 के मुकाबले 75 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU की झोली में इस बार 80+ सीटें हैं। वहीं 89 सीटों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राजद 24 सीटों पर आगे चल रही है।

बड़े चेहरों में राघोपुर से तेजस्वी यादव करीब 12 हजार वोटों से जीत गए हैं। तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गए हैं। उनकी पार्टी JJD ने हार के बाद फेसबुक पर पोस्ट किया है।

इसमें लिखा है- तेजस्वी फेलस्वी हो गया। RJD को जयचंदों ने खोखला कर दिया। मोदी विश्व के मजबूत नेता हैं। NDA को उसकी एकता ने जिताया।

महागठबंधन में राजद के खाते में 26, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर जीत की ओर है। PK की पार्टी जन सुराज और VIP का खाता भी नहीं खुला है। निर्दलीय समेत अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

रिजल्ट को लेकर राहुल गांधी ने X पर लिखा है ‘बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।’

मोदी बोले- अब कट्‌टा सरकार कभी नहीं आने वाली

मोदी ने गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
मोदी ने गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस जीत के लिए दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में PM का स्वागत किया गया है। मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा, छठी मइया के नारों से अपने संबोधन की शुरुआत की। कहा, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। बिहार में अब कट्‌टा और जंगलराज सरकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि, इस परिणाम ने नया फॉर्मूला दिया है। ये है महिला और यूथ फॉर्मूला।

अबतक की गिनती के बाद बिहार का पॉलिटिकल मैप

काउंटिंग की बड़ी बातें

  • NDA को पिछले चुनाव से 75 से ज्यादा सीटों का फायदा
  • JDU को सबसे ज्यादा बढ़त मिली है, 2020 से 40+ सीट का फायदा
  • 28 सीटों पर लड़ रही लोजपा के खाते में 19 सीटें
  • लालू यादव के बड़े बेटे और महुआ से JJD प्रत्याशी तेजप्रताप हार गए हैं
  • दानापुर से बाहुबली और RJD प्रत्याशी रीतलाल यादव हार गए
  • छपरा से भोजपुरी एक्टर और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल हारे
  • अलीनगर से भोजपुरी सिंगर और भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने जीत दर्ज की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *