Bhopal में ED की बड़ी कार्रवाई…SBI को हुआ था 1266 करोड़ का नुकसान ?
Bhopal में ED की बड़ी कार्रवाई, बैंक घोटाले के आरोपी की 51 करोड़ की संपत्ति कुर्क, SBI को हुआ था 1266 करोड़ का नुकसान
MP News: प्रवर्तन निदेशालय (ED), भोपाल ने स्टेट बैंक आफ इंडिया (SBI) से 1266 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें एडवांटेज ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड (AOPL) के निदेशक श्रीकांत भासी की दुबई स्थित 51 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति अस्थायी तौर पर बंधक कर ली है। धन शोधन निवारण अधिनियम के अंतर्गत संपत्ति कुर्क की गई है।
Bhopal में ED की बड़ी कार्रवाई।- 1266 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई
- मामले के आरोपी की दुबई में 51 करोड़ की संपत्ति कुर्क की
- धन शोधन निवारण अधिनियम के अंतर्गत संपत्ति कुर्क की गई
भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED), भोपाल ने स्टेट बैंक आफ इंडिया (SBI) से 1266 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें एडवांटेज ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड (AOPL) के निदेशक श्रीकांत भासी की दुबई स्थित 51 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति अस्थायी तौर पर कुर्क कर ली है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के अंतर्गत संपत्ति कुर्क की गई है। मामले में एओपीएल, इसके निदेशकों, गारंटरों और संबंधित व्यक्तियों को आरोपित बनाया गया था।

