दिल्ली

जैश ने भेजे थे बम बनाने के 40 से ज्यादा वीडियो; पूरी कहानी ?

Delhi Blast: लैब से केमिकल चोरी! आटा चक्की और…; जैश ने भेजे थे बम बनाने के 40 से ज्यादा वीडियो; पूरी कहानी
दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ही नए खुलासे हो रहे हैं। आशंका जताई गई है कि दिल्ली धमाके के लिए आतंकी यूनिवर्सिटी की लैब से केमिकल चोरी कर रहे थे। वहीं, जांच में यह बात भी सामने आई है कि जैश के हैंडलर ने सफेदपोश आतंकियों को बम बनाने की विधि सिखाने के लिए 40 से ज्यादा वीडियो भेजे थे
दिल्ली में 10 नवंबर को हुए बम धमाके की जांच में कई नए खुलासे हुए हैं। जांच में फरीदाबाद में डॉक्टर मुजम्मिल शकील गनी के ठिकाने से ऐसे सबूत मिले हैं, जो बताते हैं कि यहां एक संगठित ‘व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल’ लंबे समय से सक्रिय था। सामान्य घरों में इस्तेमाल होने वाली मशीनों को विस्फोटक तैयार करने के लिए बदला जा रहा था।

पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए डॉक्टर मॉड्यूल तैयार किया था। मॉड्यूल को बम बनाने के फॉर्मूले और तकनीक के लिए कई वीडियो भी भेजे गए थे। डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर उमर को 40 से अधिक वीडियो भेजे थे, इन वीडियो में बम बनाने की विधि विस्तार से बताई गई थीं।

Delhi Blast Pakistani Jaish handler sent over 40 videos to Dr Umar and Muzamil to teach them how to make bombs
फरीदाबाद में टैक्सी ड्राइवर के घर से मिली आटा चक्की – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के मुताबिक, फरीदाबाद के धौज और फतेहपुर तगा में विस्फोटक जमा करने के साथ दिल्ली धमाके का कनेक्शन आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है। पाकिस्तान से जैश के हैंडलर ने डॉ. मुज्जमिल गनई और डॉ. उमर को बम बनाना सिखाने के लिए 40 से ज्यादा वीडियो भेजे थे। 

सूत्रों ने बताया,  मुज्जमिल और उमर को जम्मू के शोपियां के रहने वाले मौलवी इरफान अहमद ने मिलवाया था। इसके बाद सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल तैयार किया था और कई डॉक्टरों को इससे जोड़ा गया। दिल्ली धमाका भी इसी मॉड्यूल का हिस्सा था। 
Delhi Blast Pakistani Jaish handler sent over 40 videos to Dr Umar and Muzamil to teach them how to make bombs
फरीदाबाद में टैक्सी ड्राइवर के घर से मिली इलेक्ट्रिक मशीन – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूरिया से अमोनियम नाइट्रेट बनाने का सीखा तरीका 
सूत्रों के अनुसार, जैश हैंडलर के भेजे वीडियो देखने के बाद डॉ. मुज्जमिल, उमर व उसके साथी यूरिया से विस्फोटक बनाने के लिए अमोनियम नाइट्रेट निकालने का काम करने लगे। नूंह में आटा-चक्की में यूरिया को पीसकर इलेक्ट्रिकल मशीन से अमोनियम नाइट्रेट को रिफाइन कर धौज और फतेहपुर तगा में स्टोर किया गया था। ये मशीनें टैक्सी ड्राइवर के घर से पुलिस ने बरामद कर ली हैं।
Delhi Blast Pakistani Jaish handler sent over 40 videos to Dr Umar and Muzamil to teach them how to make bombs
अल फलाह यूनिवर्सिटी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बीच, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर लैब, ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी वार्ड, जनरल वार्ड, इमरजेंसी का निरीक्षण किया। टीम अब रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को भेजेगी। आशंका है कि लैब से केमिकल चोरी किया जा रहा था। 
Delhi Blast Pakistani Jaish handler sent over 40 videos to Dr Umar and Muzamil to teach them how to make bombs
सुरक्षा एजेंसियां पता लगा रही हैं कि दिल्ली बम धमाके और देश के अन्य हिस्सों को दहलाने की साजिश अल फलाह विश्वविद्यालय की लैब में तो नहीं रची जा रही थी। 
Delhi Blast Pakistani Jaish handler sent over 40 videos to Dr Umar and Muzamil to teach them how to make bombs
महाराष्ट्र पुलिस टीम भी विश्वविद्यालय परिसर में जांच करने पहुंची। बताया जा रहा है कि यहां से पास हुए कई एमबीबीएस डॉक्टर महाराष्ट्र में काम कर रहे हैं। सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने की आशंका में पुलिस अब उनके संपर्क खंगाल रही है। कहीं वो आतंकी मॉड्यूल से तो नहीं जुड़े हैं।
 
Delhi Blast Pakistani Jaish handler sent over 40 videos to Dr Umar and Muzamil to teach them how to make bombs
उधर, सूत्रों की मानें तो जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मॉड्यूल अस्पतालों और सफेदफोश डॉक्टरों का ठिकाना और हथियार बनाने की कोशिश कर रहा था। डॉक्टर रोजाना सैकड़ों मरीज का इलाज करते हैं। ऐसे में कई मरीजों की डॉक्टरों से हमदर्दी भी हो जाती है। 
Delhi Blast Pakistani Jaish handler sent over 40 videos to Dr Umar and Muzamil to teach them how to make bombs
Delhi Blast Pakistani Jaish handler sent over 40 videos to Dr Umar and Muzamil to teach them how to make bombs
कश्मीर के अस्पतालों में डॉक्टरों के लॉकर खंगाले
सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल की जांच में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को गांदरबल, कुपवाड़ा और श्रीनगर के अस्पतालों में डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ के लॉकरों को खंगाला। जांच का मकसद गैर-कानूनी या खतरनाक सामान के भंडारण को रोकना है।  कर्मियों को निर्देश दिए गए कि लॉकर का इस्तेमाल सिर्फ आधिकारिक कार्यों के लिए किया जाए। 
 
Delhi Blast Pakistani Jaish handler sent over 40 videos to Dr Umar and Muzamil to teach them how to make bombs
हथियारों का जखीरा बरामद
पुलिस व सेना ने कश्मीर के हंदवाड़ा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम करते हुए नियंत्रण रेखा के पास हथियारों का जखीरा पकड़ा है। नौगाम सेक्टर में बरामद हथियारों में अमेरिकी एम4 कार्बाइन असाॅल्ट राइफल, 4 मैगजीन, 2 एम सीरीज की असाॅल्ट राइफल, 3 मैगजीन, 2 पिस्तौल, 2 हैंड ग्रेनेड और कुछ कारतूस शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *