उत्तर प्रदेशझाँसी

पूर्व विधायक की तलाश…रंगदारी व लूट का मामला है दर्ज !

पूर्व विधायक की तलाश: एसओजी समेत चार टीमों ने दी कई जगह दबिश, नहीं मिला सुराग, रंगदारी व लूट का मामला है दर्ज

शुक्रवार को पुलिस टीम ने पूर्व विधायक की तलाश में मून सिटी समेत मोंठ के कई संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन, देर-रात तक पता नहीं लग सका। पूर्व विधायक के मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ हैं।
 
Four teams, including the SOG, are searching for the former MLA.
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव …
गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के खिलाफ रंगदारी एवं लूट की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की चार टीमें उनकी तलाश में लगाई गई हैं। शुक्रवार को पुलिस टीम ने पूर्व विधायक की तलाश में मून सिटी समेत मोंठ के कई संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन, देर-रात तक पता नहीं लग सका। पूर्व विधायक के मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ हैं।

मारपीट, लूट और रंगदारी का है मामला
मोंठ के भुजौंद गांव निवासी प्रेम सिंह पालीवाल ने पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के खिलाफ बृहस्पतिवार को मोंठ थाने में 32 हजार रुपये लूट समेत 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रेम सिंह का आरोप है कि मोंठ स्थित मून इंटरनेशनल स्कूल के बगल में उसकी जमीन है। इसका एक हिस्सा दीपनारायण ने जबरन अपने नाम लिखवा ली। अब शेष हिस्सा भी अपने नाम कराना चाहते हैं। पूर्व विधायक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद से पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

एसओजी समेत चार टीमें कर रही तलाश
पूर्व विधायक की तलाश में एसओजी समेत चार टीमों को लगा दिया गया है। एसओजी टीम ने शुक्रवार को उनकी तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन, पूर्व विधायक का कहीं पता नहीं चला। इसके अलावा मोंठ पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है। सिटी सर्किल से दो टीम उनकी तलाश में लगी हैं। सभी पुलिस टीमें शुक्रवार को दिनभर पूर्व विधायक की तलाश में जुटी रहीं। पूर्व विधायक के कई करीबियों से पुलिस ने पूछताछ की लेकिन, उसके बावजूद पूर्व विधायक का कोई सुराग नहीं मिला। सीओ मोंठ अजय कुमार श्रोत्रिय का कहना है इस मामले में पुलिस की ओर से विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *