राजस्थान

 सीमेंट फैक्ट्री में हुआ बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौके पर मौत

 सीमेंट फैक्ट्री में हुआ बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौके पर मौत

राजस्थान के ब्यावर स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में बॉयलर फटने से उबलता हुआ गर्म पदार्थ तीन मजदूरों पर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
राजस्थान के ब्यावर स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उबलता हुआ गरम पदार्थ गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना बॉयलर फटने के कारण हुई, जिससे तेज तापमान वाला पदार्थ सीधे मजदूरों पर गिर गया।

मृतकों की पहचान अजय कुमार (21), पप्पू कुमार (25) और गोविंद मौर्य (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, “मजदूरों के शरीर पर 90 प्रतिशत से अधिक जलन हो गई थी और वे मौके पर ही दम तोड़ गए।”

हादसे में जान गंवाने वाले अजय और गोविंद ने शुक्रवार को ही काम जॉइन किया था, जबकि पप्पू लगभग एक माह से फैक्ट्री में कार्यरत था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *